स्वास्थ्य

अगर शरीर दे ऐसे संकेत, तो ये हो सकती है खतरनाक बीमारियों की दस्तक!

रोग से पहले हमारा शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है जिनसे यह समझा जा सकता है कि कोई खतरनाक बीमारी घेर सकती है...

2 min read
Mar 28, 2016
animia disease


रोग से पहले हमारा शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है जिनसे यह समझा जा सकता है कि कोई खतरनाक बीमारी घेर सकती है...

नाखूनों पर निशान

अगर नाखूनों की सतह पर खरोंच या गड्ढे बन गए हों तो इसका मतलब है कि कैल्शियम की कमी या त्वचा में संक्रमण है।

जीभ पर धब्बे
जीभ पर सफेद धब्बे किसी तरह के संक्रमण की ओर इशारा करते हैं। जीभ में गहरे भूरे या काले रंग के धब्बे खानपान में गड़बड़ का संकेत हो सकते हैं। वैसे कई बार किसी विशेष प्रकार के भोजन, दवाइयों और ड्रिंक्स आदि से भी ऐसा हो सकता है।

कैंसर के लक्षण
लंबे समय तक कफ बनना या कोई दर्द, घाव जो भरे नहीं, कोई मस्सा जिसका रंग बदल गया हो व आंतों संबंधी समस्या जो लंबे समय तक बनी रहे कैंसर की चेतावनी देती है। वजन घटना व यूरिन रोकने में मुश्किल में भी ऐसा हो सकता है।

बाल सफेद होना
आपने कई लोगों को देखा होगा, जिनके बाल 20 साल की उम्र से पहले ही सफेद हो जाते हैं। कई बार यह आनुवंशिकहोता है, लेकिन बालों में तरह-तरह के उत्पादों के इस्तेमाल से भी ऐसा हो सकता है। अगर आपके बाल ज्यादा गिरने लगे हैं तो तनाव से भी ऐसा हो सकता है। बाल पतले हैं तो इसके पीछे आयरन व
प्रोटीन की कमी जैसे कारण हो सकते हैं। इनके लिए संतुलित आहार लें। फिर भी सुधार न हो तो डॉक्टर को दिखाएं और उनकी बताई सलाह को मानें।

मुंहासों पर ध्यान
अगर आपकी ठोढ़ी में मुंहासे हों तो ये हार्मोंस की गड़बड़ी का संकेत है। कई बार आंखों के नीचे या आइब्रो पर मुंहासे निकल आते हैं, जो लिवर संबंधी रोगों का इशारा करते हैं। अगर ये मुंहासे गाल पर हो जाएं तो एक नहीं दो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पहला, मुंह संबधी और दूसरा फेफड़ों संबंधी तकलीफ हो सकती है।

शरीर पर अधिक बाल
लड़कियों या महिलाओं के शरीर पर अत्यधिक बाल पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस का संकेत हो सकता है।
ध्यान रहे: वैसे जरूरी नहीं कि ये सभी संकेत आपके संबंध में भी सटीक हों इसलिए संबंधित रोग विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही अपने रोग की पुष्टि होने दें।

ये भी पढ़ें

आज तृणमूल में शामिल होंगे मानस
Published on:
28 Mar 2016 11:12 am
Also Read
View All