उनके साथ जंगीपुर के पूर्व विधायक तथा पिछले विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मो. सोहराब भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
डॉ. भुंइया ने रविवार को पत्रिका को बताया कि वे सोमवार को अपरान्ह करीब 3 बजे अपने समर्थकों के साथ तृणमूल भवन पहुंचेंगे। इस दिन प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे।
इधर, मोहम्मद सोहराब ने पत्रिका से बातचीत में पार्टी छोडऩे पर विचार करने की बात स्वीकारी है। उन्होंने सोमवार शाम तक स्थिति स्पष्ट होने का संकेत दिया है। उल्लेखनीय है कि सोहराब गत विधानसभा चुनाव में जंगीपुर विस सीट से कांग्रेस-माकपा गठबंधन के उम्मीदवार थे।