स्वास्थ्य

Signs of mental fatigue: मानसिक थकान सेहत के लिए होती है बहुत हानिकारक

Signs of mental fatigue: यदि आप बार-बार बीमार हो जाते हैं और खुद को अकेला या थका हुआ महसूस करते हैं तो ये शारीरिक समस्या ही नहीं बल्कि मानसिक थकान से भी हो सकता है। इसलिए इसको इग्नोर न करें और इसपर जरूर ध्यान दें।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2021, 1:04 PM IST
Signs of mental fatigue
Why mental fatigue is harmful for health

नई दिल्ली। कभी-कभी हम शारीरिक थकान ही नहीं बल्कि मानसिक थकान भी महसूस करते हैं। यदि आपको नींद बहुत अच्छी लगने लगे और सर्दी, जुखाम, बुखार जैसी बीमारियां जल्दी-जल्दी होने लगें या फिर माइग्रेन या सिर में दर्द रहने लगे, तो समझ जाइए ये बीमारी लगातार आपको कमजोर बना रही है। यह एक प्रकार के मानसिक थकान (Signs of mental fatigue ) का संकेत भी हो सकता है जिसको अनदेखा नहीं करना चाहिए।

मानसिक थकान क्या होती है

जब आप किसी भी चीज़ को लेकर बहुत सोच लेते हैं या चिंताग्रस्त हो जातें हैं, तो यह एक प्रकार मानसिक थकान का कारण बन सकता है। और ये आपको इतना थका हुआ महसूस कराता है कि आप खुद को बीमार समझने लगते हैं।

मानसिक थकान के संकेत

1. एंजाइटी

जब भी आप किसी को लेकर सोचते हैं और चिंता करने लगते हैं तो आपको एंजाइटी होने लगती है। यह भी एक प्रकार की मानसिक थकान का संकेत है।

2. भूख कम लगना

यदि आप पहले खाना समय-समय पर खाते थे और अब आपको भूख कम लगने लगी हो या खाना खाने की इच्छा धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हो, तो सतर्क हो जाइये। यह भी एक मानसिक थकान के पीछे का कारण हो सकता है।

3. नींद ना आना

यदि नींद ना आती हो और आप देर-देर रात तक जागते रहते हों, तो यह दिक्कत की बात है। ऐसे में डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

4. फोकस ना कर पाना

यदि आपको बताया कुछ जाता हो और आप कर कुछ रहें हों, तो ये बहुत बड़ी समस्या है। सही तरीके से फोकस ना कर पाना भी एक तरीके की मानसिक बीमारी है।

5. बात को भूल जाना

यदि आप जल्दी-जल्दी बातों को भूल जाते हैं तो यह बहुत बड़ी दिक्कत हो सकती है और अगर ये दिक्कत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हो तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

मानसिक थकान को कम करने के उपाय

1. ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

आप रोज़ 15 मिनट यदि ब्रीदिंग एक्सरसाइज करेंगें तो आपकी मानसिक थकान धीरे-धीरे कम होती चली जाएगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

2. एक साथ एक काम करें

मल्टीटास्किंग करना अच्छी बात है पर ध्यान दें की दिमाग का रेस्ट करना भी बेहद जरूरी है इसलिए एक साथ एक ही काम करें।

3. बाहर घूमें

थोड़ा सा समय निकल कर बाहर जरूर घूमें, यह आपकी टेंशन को कम कर देगा और आप फिट भी रहेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें