स्वास्थ्य

Blue Tea For Skin And Hair :- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है ब्लू टी, त्वचा और बालों में लाएगी निखार

Blue Tea में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह Antioxidants से भरपूर होती है। जिस कारण यह हमारे त्वचा और बालों को बहुत फायदा पहुंचाती है।  
3 min read
• •
Updated: 24 May 2021, 3:01 PM IST
Blue tea
Blue tea

वैसे तो चाय मेहमान नवाजी का सबसे अहम का हिस्सा है। लोग रेड, ग्रीन सहित कई प्रकार की टी इस्तेमाल करने लगे हैं। इसी के साथ अब Blue Tea भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी। क्योंकि यह फूलों से तैयार होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

दरअसल, ब्लू टी को नीली चाय भी कहते हैं। यह चाय अपराजिता के फूलों से तैयार होती है। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आज हम आपको इस चाय के सेवन से होने वाले फायदे बताने के साथ-साथ चाय तैयार करने का नुस्खा भी बताएंगे।

ऐसे बनाएं ब्लू टी:-

ब्लू टी बनाने के लिए आप एक कप पानी लें और उसे बर्तन में डालकर उबलने के लिए रख दें। जब पानी गुनगुना हो जाए, तब इसमें अपराजिता के करीब पांच फूल डालें। इन फूलों को लोग शंखपुष्पी के नाम से भी जानते हैं। जिसे आयुर्वेद में बहुत उपयोग किया जाता है। इसे अच्छी तरह से उबलने दें। जब यह अच्छी तरह उबल जाए और फूलों का रंग पानी में आ जाए तो समझ लीजिए चाय तैयार हो गई है। अब आप इसे गैस से उतारकर इसमें स्वाद के लिए एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे गरमा गरम पीए भी और लोगों को भी पिलाएं।

बॉडी को करेगी डिटॉक्स:-

ब्लू टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसलिए शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का काम करती है। इससे हमारी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है। इसलिए इसका सेवन रोजाना खाली पेट किया जाए तो बहुत फायदेमंद होगा।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद:-

जिन लोगों को शुगर की समस्या रहती है। उनके लिए यह चाय बहुत ही फायदेमंद है। क्योंकि ब्लू टी का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और आप शुगर से होने वाले हानिकारक प्रभाव से भी बचेंगे।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद:-

यह चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसलिए आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें जो विटामिन और मिनरल्स होते हैं। वह त्वचा को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। इसी के साथ आपके बाल घने और मजबूत होते हैं।

तनाव से दिलाए निजात:-

ब्लू टी में अमीनो एसिड होता है। जो डिप्रेशन और एंग्जाइटी की समस्या से निजात दिलाती है। इससे तनाव दूर करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए जिन लोगों को अत्यधिक टेंशन रहता है। वे लोग इस चाय का सेवन करें।

हार्ट को रखेगी स्वस्थ:-

ब्लू टी का रोजाना सेवन करने से यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखती है। इससे ब्लड सरकुलेशन भी बराबर रहता है। इस कारण यह ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखेगी और हार्ट से संबंधित बीमारियों से भी आपको बचाएगी।

मोटापे से मिलेगी मुक्ति:-

अगर आप रोजाना खाली पेट एक कप ब्लू टी का सेवन करेंगे, तो यह निश्चित ही आपका मोटापा कम कर देगी। क्योंकि यह फेट को खत्म करने में काफी असरकारक है। इसलिए आप इसका रोजाना सेवन कीजिए। यह उन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। जिन्हें पीरियड्स के दौरान दिक्कत आती है या पीरियड रेगुलर नहीं आता है।

आंखों के लिए उजाला:-

ब्लू टी के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों में होने वाली थकान, जलन आदि समस्या कम होती है।इसी के साथ इसका रोजाना सेवन करने से जिन लोगों को चश्मा लगा है। उनको भी ठीक से दिखने लगता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 May 2021, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस