स्वास्थ्य

Skin Disease: ज्यादा चांदी का सेवन बना सकता है आपको इस खतरनाक बीमारी का शिकार! जानें क्या है Argyria?

Skin Disease: अर्जीरिया नाम की त्वचा की बीमारी के बारे में शायद आपने कभी सुना भी नहीं होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि त्वचा की इस बीमारी की सबसे खास बात यह है कि यह बीमारी चांदी के ज्यादा संपर्क से होती है। ज्यादातर उन लोगों में जो चांदी के कारखानों में काम करते हैं और कोलोइडल सिल्वर का सेवन ज्यादा करते हैं। आइए जानते हैं कि यह खतरनाक बीमारी क्या होती है? इसके कारण और लक्षण क्या होते हैं?

2 min read
Jan 07, 2026
Skin Disease (image- geminiAI)

Skin Disease: त्वचा की बीमारी का नाम आते ही सब लोग सहम जाते हैं क्योंकि त्वचा की समस्या होती ही ऐसी है। कई त्वचा की समस्याएं तो ऐसी होती हैं जिनको हम जानते हैं, यहाँ तक कि हम उनको सामान्य समझकर टालते रहते हैं। हमें लगता है कि यह तो सामान्य तापमान में बदलाव के कारण होता है। ऐसी ही एक त्वचा की समस्या है अर्जीरिया। आइए जानते हैं कि त्वचा की यह समस्या क्या होती है? यह क्यों होती है? इसके लक्षण क्या होते हैं और इससे बचने के उपाय क्या हैं?

ये भी पढ़ें

Skin Disease: सर्दियों में नीली पड़ रही हैं उंगलियां! क्यों महिलाओं में ज्यादा होती है Raynaud’s Disease

क्या होती है अर्जीरिया? Argyria)

त्वचा की यह समस्या बहुत अजीबोगरीब होती है। इस बीमारी में होता यह है कि जो लोग बहुत ज्यादा चांदी के संपर्क में रहते हैं, उनकी त्वचा के उत्तकों में चांदी के सूक्ष्म कण जमा हो जाते हैं। ये सूक्ष्म कण चांदी का सेवन करने या चांदी युक्त दवाओं के सेवन से बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस बीमारी में हाथों या शरीर के अन्य अंगों की त्वचा बहुत ज्यादा नीली पड़ जाती है। हमें लगता है यह सर्दी के कारण ऐसा हो रहा है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। त्वचा की यह बीमारी बहुत दुर्लभ है लेकिन अगर यह किसी को हो जाए तो यह बहुत ज्यादा चिंताजनक स्थिति पैदा कर देती है।

अर्जीरिया के कारण क्या होते हैं?(Causes of Argyria)

1.कोलोइडल सिल्वर का सेवन बहुत ज्यादा करना।
2. ऐसी दवाएं जिनमें चांदी के लवण (Silver salts) बहुत ज्यादा हों।
3. चांदी की खदानों, चांदी के वर्क (गोटा-किनारी) या गहने बनाने वाली जगह पर काम करना।

अर्जीरिया के लक्षण क्या होते हैं?(Symptoms of Argyria)

  • त्वचा का रंग नीला, ग्रे या स्लेटी हो जाना।
  • मसूड़ों का नीला पड़ना।
  • नाखूनों के नीचे की त्वचा का नीला होना।
  • आंखों के सफेद हिस्से का नीला या स्लेटी होना।
  • धूप में जाने से नीली हुई त्वचा का रंग बहुत ज्यादा गहरा होना।

अर्जीरिया से बचाव के उपाय?(Prevention of Argyria)

  • कोलोइडल सिल्वर या चांदी युक्त टॉनिक को अपने जीवन से दूर रखें।
  • 'सिल्वर साल्ट' वाली दवाओं से दूरी बनाए रखें।
  • चांदी के ज्यादा संपर्क में आने से बचने की कोशिश करें।
  • धूप से बचें और अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन का प्रयोग करें।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Also Read
View All

अगली खबर