स्वास्थ्य

Weight loss : क्या अच्छी नींद से सच में हो सकता है आपका वजन कम

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे अच्छी नींद आपके वजन को कम करने में आपकी सहायता कर सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2022, 3:22 PM IST
you need good sleep cycle for good health
अगर आप भी कर रहे हैं नींद में कटौती तो हो जाएं सावधान

अच्छी नींद कई प्रकार की बीमारियों से हमारी रक्षा करती है। इसलिए किसी भी इंसान को 7 से 8घंटे तक एक अच्छी नींद लेना ही चाहीए। यह आपके सेहत के लिए जरूरी होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप भरपूर नींद ले कर अपने वजन को भी कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए आपका स्ट्रेस और डिप्रेशन से दूरी बनाना अत्यंत जरूरी है । अगर आपकी नींद अच्छी नहीं होती है तो आप तनाव महसूस करते हैं जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियां आपके शरीर में अपना घर बना लेती है। अध्ययन के मुताबिक जो लोग कम सोते हैं और ज्यादा खाते हैं। उनकी ज्यादा ऊर्जा खर्च नहीं होती। जिससे वजन बढऩे की समस्या होती है। अगर आप अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं तो कम सोने से कोई फायदा नहीं होग।

नींद से कैसे घटता है वजन
स्टडी में पाया गया है की अच्छी नींद लेने पर आपके शरीर से तनाव खत्म होता है। और तनाव के खत्म होने पर आपके शरीर का हर एक अंग अपने ढंग से भरपूर मात्रा में काम करता है। जिससे आपकी ऊर्जा अधिक से अधिक मात्रा में खर्च होती है। और इस प्रकार से आपका वजन कम से कम बढ़ता है। इसलिए अगर आप भरपूर नींद लेते हैं तो आप अपनी एनर्जी को ज्यादा इफेक्टिव वे में खर्च कर पाएंगे। जिससे आप अपने कार्यों को भी अच्छे से करेंगे और अपने वजन को भी कम कर पाएंगे।

नींद की कमी से होने वाली समस्याएं
अपर्याप्त नींद से शरीर के कार्बोहाइड्रेट का पूरा प्रयोग नहीं हो पाता और शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है जिससे इंसुलिन बढ़ता है और शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।
कम सोने से लेप्टिन का लेवल नीचे चला जाता है, जिससे शरीर में कार्बोहाईड्रेट युक्त आहार खाने की प्रबल इच्छा होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
9 Feb 2022, 3:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस