स्वास्थ्य

Brain Tips : मोबाइल के साथ समय गुजारना हो सकता है दिमाग के लिए नुकसानदायक

Brain Tips : मोबाइल का अत्यधिक उपयोग या मोबाइल के साथ अधिक समय गुजारना आपके दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए मोबाइल का इस्तेमाल उतना ही करें जितना की उपयोगी हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 6:48 PM IST
Brain Tips
Brain Tips

मोबाइल का अत्यधिक उपयोग या मोबाइल के साथ समय बिताना आपके शरीर के साथ दिमाग के लिए भी नुकसानदायक है। जो लोग अत्यधिक समय मोबाइल के साथ गुजारते हैं। उन्हें सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, गर्दन और आंखों में दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इसलिए आप मोबाइल का उपयोग बहुत कम करें।

दरअसल, मोबाइल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसके बिना आजकल कोई काम ही नहीं चलता है। लेकिन कुछ लोग मोबाइल का बेवजह अत्यधिक उपयोग करते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। अगर आप भी बिना काम से मोबाइल का अधिक उपयोग करते हैं। तो तुरंत अपनी आदत में सुधार कीजिए। क्योंकि यह आपके दिमाग के लिए भी ठीक नहीं है। क्योंकि मोबाइल से निकलने वाले रेडिएशन हमारी सेहत और आंखों के लिए नुकसानदायक है।

रेडिएशन से नुकसान-

मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर किए गए अध्ययन के अनुसार यह मानव शरीर को बहुत प्रभावित करता है। मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन से जब लोगों को अवगत कराया तो पता चला कि रेडिएशन मस्तिष्क के वेव पैटर्न में परिवर्तन करती है।

मोबाइल के कारण शरीर में गर्मी-

अगर आप मोबाइल फोन के साथ कान में फोन लगाकर बात करते हैं। तो 1 घंटे में आपको इतनी गर्मी मिल जाती है। जितनी 1 मिनट में माइक्रोवेव देता है। इसी प्रकार हमारी कोशिकाएं एक दूसरे के संपर्क कराती है और मोबाइल फोन विकिरण इस संचार को बाधित करती हैं। वैसे तो मोबाइल हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने में हमें सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह