स्वास्थ्य

Steadfast Kit for Bird Flu: बर्ड फ्लू का जल्दी और सटीक निदान अब मुमकिन

Steadfast Kit for Bird Flu : एक वैश्विक शोध टीम ने शुक्रवार को Steadfast नामक एक उन्नत डाइग्नोस्टिक किट की घोषणा की है। यह किट H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (AIV) के जल्दी और सटीक निदान में मदद करेगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2024, 11:37 AM IST
Steadfast Kit for Bird Flu
सांकेतिक तस्वीर

Steadfast Kit for Bird Flu : बर्ड फ्लू (H5N1) के कारण दुनिया भर में हजारों पक्षियों की मौत हो चुकी है और अब यह वायरस इंसानों और अन्य जानवरों में भी फैलने की चेतावनी दे रहा है। इस बढ़ते खतरे के बीच, एक ग्लोबल रिसर्च टीम ने "Steadfast" नामक एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक किट (Steadfast Kit for Bird Flu) को लॉन्च किया है, जो बर्ड फ्लू(Bird Flu) के वायरस का शीघ्र और सटीक निदान कर सकती है।

Steadfast Kit for Bird Flu : H5N1 वायरस का प्रभाव और खतरा

H5N1 वायरस को "हाईली पैथोजेनिक एविडेंस इंफ्लूएंजा (HPAI)" के रूप में पहचाना जाता है, जो पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक है। हाल के वर्षों में, इस वायरस ने न केवल पक्षियों, बल्कि अन्य जानवरों जैसे सील, बिल्लियाँ, मवेशी और यहां तक कि इंसानों में भी संक्रमण फैलाया है। इसका तेजी से फैलना, महामारी का रूप धारण कर सकता है।

Steadfast किट का विकास और महत्व

Steadfast Kit for Bird Flu का विकास "Diagnostics Development Hub (DxD Hub)" ने किया है, जो सिंगापुर के "Agency for Science, Technology, and Research (A-STAR)" द्वारा होस्ट किया गया एक राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है। इस किट को जापान के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस किट का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह वायरस के विभिन्न स्ट्रेनों, जैसे H5N1, H5N5 और H5N6 को जल्दी और सटीक रूप से पहचान सकता है।

पारंपरिक विधियों से तेज परिणाम

सामान्यत: बर्ड फ्लू (Bird Flu) के निदान के लिए जो पारंपरिक सीक्वेंसिंग विधियां इस्तेमाल की जाती हैं, उनका परिणाम आने में 2 से 3 दिन लगते हैं। लेकिन Steadfast किट मात्र तीन घंटे में HPAI H5 स्ट्रेनों का पता लगा सकती है, जिससे तेजी से एक्शन लिया जा सकता है।

वायरस के बदलाव के साथ तालमेल बैठाना

जापान के राष्ट्रीय पर्यावरण अध्ययन संस्थान के प्रमुख डॉ. ओनुमा मनाबू ने इस किट के महत्व पर जोर दिया। उनका कहना है कि वायरस के तेजी से बदलते रूपों को ध्यान में रखते हुए, इस किट का विकास महामारी के लिए तैयार रहने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह किट बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए शीघ्र प्रतिक्रिया देने में मदद करेगी।

बर्ड फ्लू की निगरानी और बायो-सुरक्षा

Steadfast किट का उपयोग न केवल बर्ड फ्लू (Bird Flu) के वायरस के सही समय पर निदान में मदद करेगा, बल्कि यह प्रवासी पक्षियों की निगरानी, पोल्ट्री फार्मों में बायो-सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी सहायक सिद्ध होगा। इससे समय रहते चेतावनी मिल सकेगी और संभावित महामारी को टाला जा सकेगा।

"Steadfast" किट का विकास बर्ड फ्लू (Bird Flu) जैसी गंभीर महामारियों के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित हो सकता है। इसका तेजी से निदान और वायरस के विभिन्न स्ट्रेनों की पहचान करने की क्षमता, बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने और इससे होने वाली संभावित महामारी के खतरे को कम करने में सहायक होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Nov 2024, 11:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पैरों में जलन, सुई चुभने और बिजली के झटके जैसा दर्द, Small Fiber Neuropathy हो सकती है वजह, जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें लक्षण

देश में HPV Vaccination का आंकड़ा 1 करोड़ पार, सालाना लक्ष्य की 87% लड़कियों को लगा टीका, जानें U-WIN पर स्लॉट बुक करने का तरीका

Proctalgia Fugax: बैठे-बैठे अचानक गुदा में होने लगता है तेज दर्द, कुछ मिनट बाद मिल जाती है राहत, जानें इसके पीछे की वजह

नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

खड़े होते ही कांपने लगते हैं पैर, बैठने या चलने पर अपने आप रुक जाता है कंपन, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Orthostatic Tremor के बारे में