Benefit from exercise alone:- कुछ लोगों को एक्सरसाइज करने में भी पार्टनर की जरूरत होती है। लेकिन कुछ लोग अकेले ही एक्सरसाइज कर लेते हैं। हालांकि अकेले एक्सरसाइज करने से गजब के फायदे होते हैं।
आपको लगता है कि कोई पार्टनर होगा तो Exercise करने में मजा आएगा, बोरियत नहीं होगी, मन लगा रहेगा और साथ में बॉडी भी बनती रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप अकेले रहेंगे तो एक्सरसाइज करने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत आएगी। बल्कि अकेले एक्सरसाइज करने से आपको गजब के फायदे होंगे। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अकेले रहने पर एक्सरसाइज पर रहता ध्यान-
जब आप अकेले एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका ध्यान केवल एक्सरसाइज पर ही रहता है। जबकि आपके साथ कोई पार्टनर होता है तो आप उसकी बातों में उलझे रहते हैं। या आपका ध्यान भी उसके द्वारा की जा रही एक्सरसाइज में रहता है।
खुद के लिए मिलता है पूरा समय-
आप अकेले एक्सरसाइज करते है, तो आपको खुद के लिए भरपूर समय मिलता है। जबकि कोई पार्टनर साथ में रहता है तो कुछ समय उसे भी देना पड़ जाता है। ऐसे में आप इस बात का अफसोस नहीं करें कि आप अकेले हैं। बल्कि आप अकेले हैं तो अच्छा है।
नहीं होती प्रतिस्पर्धा-
जब आपके साथ पार्टनर रहता है। तो एक्सरसाइज करने में भी प्रतिस्पर्धा रहती है। कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती है। जिसमें दोनों के बीच यह रहता है कि कौन ज्यादा करेगा। ऐसे में आप भी जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं। इस कारण अकेले एक्सरसाइज करने में आप अपनी क्षमता अनुसार ही एक्सरसाइज करते हैं। जो आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।
अपनी मर्जी से कर सकते हैं एक्सरसाइज-
जब आप अकेले होते हैं। तो आप एक्सरसाइज भी अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। आपको जो अच्छा लगता है वह आप करते हैं। जबकि कोई पार्टनर होने पर आपको कई चीजें उसके अनुसार भी करनी होती है।