स्वास्थ्य

Malaria: मलेरिया के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 4 चीजें, जानें इसके नुकसान

Malaria: मच्छरों से होने वाला मलेरिया बुखार एक तरह का संक्रमण बीमारी है। मलेरिया बुखार फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया से बचने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका भूलकर भी सेवन करना मलेरिया के मरीजों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

2 min read
These foods to avoid during malaria

Malaria: मलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाली एक खतरनाक बीमारी है। जिसका सही समय पर इलाज न करवाने पर यह बीमारी जानलेवा भी हो सकता है। फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया बुखार होता है। जिससे मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति बहुत कमजोर हो जाता है। मलेरिया होने पर बुखार, सिर में दर्द, पसीना आना और उल्टी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। मलेरिया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के आस पास सफाई रखना बहुत जरूरी है, जिससे मच्छर के आस पास न दिखें। लेकिन मलेरिया के मरीजों को कुछ खास चीजों का भी ध्यान रखना भी जरूरी होता है कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। मलेरिया के मरीजों को भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, नही तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा है। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में

मलेरिया में न करें इन चीजों का सेवन

1. ठंडे पानी का सेवन करने से बचें
मलेरिया के मरीजों को ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि मलेरिया के दौरान आप ठंडे पानी से दूर रहें और न ही ठंडे पानी से नहाएं। ठंडे पानी पीने और नहाने से आपके सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आप पीने और नहाने में गर्म पानी का केवल इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़े: अगर देर रात लगती है भूख, तो खाएं ये हेल्दी चीजें

2. फैट वाली चीजों का सेवन करने से बचें
मलेरिया के मरीजों को फैट वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा फैट वाली चीजों का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। जिसे खाने से मलेरिया के मरीजों को उल्टी या बेचैनी की समस्या हो सकती है। इसलिए मलेरिया के मरीजों घी, तेल, मक्खन, क्रीम आदि का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. जंक फूड और मसालेदार चीजों से बचें
मलेरिया के मरीजों को जंक फूड और मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा जंक फूड और मसालेदार खाद्य पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इन चीजों का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़े: शहद और लौंग एक साथ मिलाकर खाने के है कमाल के फायदे, इन समस्याओं से मिलेगी राहत

4. खट्टे फलों से बचें
मलेरिया के मरीजों को खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि मलेरिया के मरीजों को खट्टे फलों का सेवन नही करना चाहिए। खट्टे फलों का सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
19 May 2022 01:51 pm
Published on:
19 May 2022 01:48 pm
Also Read
View All
Rasgulla Paralysis Warning Doctor: रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा? डॉक्टर ने दी ऐसी दुर्लभ बीमारी की चेतावनी

Coconut Water vs Barley Water in Summer: नारियल पानी या जौ का पानी? भीषण गर्मी में नसों की ठंडक के लिए कौन सा है बेस्ट, रिसर्च ने दूर किया कन्फ्यूजन!

Blood Group Diet Chart in Hindi: ब्लड ग्रुप ‘A’ और ‘B’ वाले सावधान! हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदलें अपनी डाइट, जानें क्या कहती है साइंस

Isabgol Benefits: भारत का वह सुपरफूड जिसे दुनिया मानती है लोहा! डॉक्टर से जानें ईसबगोल के फायदे

Heart Attack Symptoms in Women: गैस है या हार्ट अटैक? 90% महिलाएं पहचानने में कर देती हैं देरी, एक्सपर्ट्स से जानें जान बचाने वाले संकेत