
Health Tips: बदलते मौसम की वजह से नींद आना सामान्य है। वैसे ही कंप्यूटर और लैपटाॅप पर लगातार काम करने की वजह से नींद की समस्या आम बात है। लैपटॉप की स्क्रीन देखते हुए ही कब पलकें झपकने लगती हैं कि हमें पता भी नही चल पाता है। लेकिन लगातार नींद आने का सीधा असर हमारे काम पर भी पड़ता है। जो हमें परेशान करने लगता है। इस समस्या से छुटकारा कुछ टिप्स दिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जो आपकी नींद आने वाली समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं।
नींद आने की समस्या से राहत पाने के टिप्स
1. दही
दही नींद आने की समस्या, सुस्ती और आलस को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि दही में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होते हैं। दही में पाए जाने वाले प्राकृतिक शुगर आपकी एनर्जी लेवल को ऊपर ले जाती है। साथ ही मौजूद प्रोटीन धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है और आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है।
2. चेहरे को पानी से धोते रहे
अगर आपको भी काम करते समय नींद आती है तो चेहरे को समय-समय पर पानी से धोते रहें। इससे आपकी नींद आने की समस्या दूर हो जाएगी। जब नींद आपको ज्यादा परेशान करें तो खुद से बातें करें।
3. अत्यधिक भोजन करने से बचें
अत्यधिक भोजन करने की वजह से पेट भरा भरा सा हो जाता है। जिसकी वजह से आपको सुस्ती, शरीर में भारीपन या नींद आने समस्या होने लगती है जो कि शरीर में शुरू होने वाली पाचन प्रक्रिया की वजह से होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप कम खाएं और तीन बार खाने की बजाये दिन में पाँच बार खाएं। कभी भी भूखे पेट काम न करें। भोजन करने के तुरंत बाद काम करने के लिए न बैठें।
4. नींद पूरी लें
नींद न आने की समस्या से अगर आप जूझ रहे हैं, तो रात में समय से अपने बिस्तर पर जाने की कोशिश करें। सही वक्त पर सोना, आपको सुबह जल्दी उठने में मदद करेगा। यही नियम संडे को भी फॉलो करें। बैलेंस्ड रुटीन आापको दिन वाली नींद को कंट्रोल करने में मदद करेगा।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।