स्वास्थ्य

Liver Health: लिवर की सेहत को लंबे समय तक रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जानिए क्या करें और कौन सी चीजों को करने से अवॉयड करें

Liver Health: लिवर शरीर का सबसे मुख्य अंग होता है, इसे स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो डाइट और खान-पान के ऊपर विशेष रूप से ध्यान रखने कि जरूरत होती है, इसलिए जानिए कि लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसके लिए क्या करें और कौन-कौन सी चीजों को करने से अवॉयड करें।  
2 min read
• •
Updated: 25 May 2022, 12:17 PM IST
लिवर की सेहत को लंबे समय तक रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जानिए क्या करें और कौन सी चीजों को करने से अवॉयड करें
Tips to maintain liver healthy

Liver Health: लिवर की बात करें तो ये दिमाग के बाद दूसरा सबसे बड़ा कॉम्प्लेक्स अंग होता है, लिवर के फंक्शन की बात करें तो बॉडी के प्रतिरक्षा, पाचन तंत्र और चयापचय को सही रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। लेकिन वहीं आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि शरीर में कोई न कोई समस्या उत्पन्न हो ही जाती है, वहीं इसका इफ़ेक्ट लिवर की सेहत के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ता है। लिवर में समस्या आने के कारण बहुत सी बीमारियों का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसे में जानिए कि लिवर की सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए कौन सी चीजों के ऊपर ध्यान देना जरूरी होता है, वहीं कौन सी चीजों को अवॉयड करना चाहिए।

सबसे पहले जानिए कि लिवर की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो क्या-क्या कर सकते हैं
-लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को ही शामिल करें जिनमें गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता हो, जैसे कि एवोकाडो, जैतून का तेल, अखरोट आदि। इनमें गुड कोलेस्ट्रॉल के साथ गुड फैट भी पाया जाता है।
-यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हेल्दी डाइट फॉलो करने कि जरूरत होती है, आप डाइट में हरी सब्जियां, ब्रोकली, पालक,केल के जैसी अन्य चीजों को शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अलसी के बीज की तासीर होती है गर्म, जानिए गर्मी के मौसम में इनका सेवन करते समय कौन सी सावधानियों को बरतना चाहिए

-लिवर से बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो आपको कोशिश करना चाहिए कि प्रतिदिन लगभग 20-25 मिनट तक जरूर वॉक करें, रोजाना व्यायाम और वॉक करने से लिवर रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसी के साथ ही फैटी लिवर के जैसी अन्य समस्यें भी दूर हो जाती हैं।
-डाइट में खट्टे फलों को जरूर शामिल करें, जिनमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर हो। आप डाइट में संतरा, नींबू, सेब के जैसी अन्य चीजों को शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या सोकर उठने के बाद भी शरीर में बनी रहती है थकान, तो ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन से कामों को न करें
-शराब, सिगरेट का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें, पूरे बॉडी के साथ इसका दिमाग के सेहत के ऊपर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इनके ज्यादा मात्रा में सेवन से बॉडी से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं।
-अत्यधिक मीठी चीजों का सेवन न करें, इनके सेवन से लिवर की सेहत के ऊपर बहुत ही ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है, वहीं ज्यादा मात्रा में फाइबर और कैलोरी युक्त चीजों को भी अवॉयड करें।
-प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें, क्योंकि इनमें ज्यादा मात्रा में सेवन से हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो फैटी लिवर का कारण भी बन सकता है, ये जितने भी खाद्य पदार्थ हैं, ये शुगर लेवल को भी बढ़ा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 May 2022, 12:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें