स्वास्थ्य

Health Tips: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या ना खाएं, परहेज और क्या खाना चाहिए

Tips To Reduce Cholesterol Level Naturally: कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बेहद आवश्यक होता है लेकिन यदि इसकी मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाए तो व्यक्ति को अनेकों बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए जानिए कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कैसे कंट्रोल करें और इसकी मात्रा को नियंत्रित करने के लिए लिए क्या खाएं और क्या खाने से बचें।  
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2022, 10:47 AM IST
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या ना खाएं, परहेज और क्या खाना चाहिए
tips to reduce cholesterol level

Tips To Reduce Cholesterol Level Naturally: कोलेस्ट्रोल बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए एक जरूरी तत्व होता है। इससे होने वाले फायदों कि बात करें तो हमारे ब्रेन और तंत्रिका तंत्र पूरी तरह से कोलेस्ट्रॉल के ऊपर ही
डिपेंड होते हैं, लेकिन वहीं यदि इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है तो व्यक्ति को अनेकों समस्यायों का सामना भी करना पड़ सकता है। कोलेस्ट्रोल का लेवल नियंत्रित करने के लिए हमें डाइट और लाइफस्टाइल के ऊपर विशेष प्रकार से ध्यान रखने कि जरूरत होती है। इसलिए जानिए कि इसकी मात्रा को यदि नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो कौन से फ़ूड का सेवन करें और कौन से फ़ूड को अवॉयड करें।

कोलेस्ट्रोल बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं ये फ़ूड
अलसी: अलसी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसके रोजाना सेवन से दिल से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर होती जाती हैं। वहीं ये कोलेस्ट्रोल के लेवल को नियंत्रित करने में भी असरदार साबित हो सकता है। आप अलसी का सेवन अनेकों तरीकों से कर सकते हैं, जैसे कि इसके लड्डू को या इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ भी कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है।

बादाम का करें सेवन: बादाम केवल स्वास्थ्य के लिए नहीं अच्छा होता है बल्कि ये कोलेस्ट्रोल के लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है, इसके रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल नहीं बढ़ता है, वहीं ये दिल से लेकर ब्रेन की सेहत को स्वस्थ बना के रखता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसका सेवन पानी में भिगो के भी कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रोल के लेवल को नियंत्रित करने के लिए कर सकते हैं ग्रीन टी का सेवन: ग्रीन टी का सेवन आमतौर पर
वेट कंट्रोल करने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रोल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। ये शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ने नहीं देता है, इसलिए ग्रीन टी का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रोल के लेवल को नियंत्रित करने के लिए कर सकते हैं साबुत अनाज का सेवन: साबुत अनाज एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होते हैं, इसके रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रोल की मात्रा कंट्रोल में रहती है क्योंकि इसमें घुनलशील फाइबर पाए जाते हैं। आप डाइट में जई, जौ आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं।

जानिए कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर कौन से फूड्स के सेवन को अवॉयड करें: -
-ज्यादा फैट युक्त चीजों के सेवन को अवॉयड करें, मलाई, घी, बटर का लिमिटेड मात्रा में ही सेवन करें।
-फ़ास्ट फ़ूड के सेवन को अवॉयड करें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में इनके सेवन से कोलेस्ट्रोल लेवल हाई हो सकता है।
-शराब का सेवन बिल्कुल न करें क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को हाई करती है।
-कोशिश करें कि डाइट में सिमित मात्रा में ही नमक या चीनी का सेवन करें, ज्यादा मात्रा में इनका सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है।


यह भी पढ़ें: गठिया के दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो इस पेड़ के रस का इस तरह करें इस्तेमाल, जल्द मिल सकता है आराम

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 Apr 2022, 10:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें