स्वास्थ्य

Health Tips : सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह उठकर जरूर करें यह काम

Health Tips : समय के अभाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोगों को सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा है। ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स के माध्यम से अपने आप को फिट और दुरुस्त रख सकते हैं।

2 min read
Jul 26, 2021
Health Tips

व्यस्तता के कारण लोग अपनी दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस कारण लोगों को थकान, कमजोरी जैसे हालत महसूस होते हैं। चूंकि अधिकतर लोग इस समय घर पर रहकर ही काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह उठकर कुछ समय अपने लिए दे दे। तो इससे निश्चित ही आप स्वस्थ और सेहतमंद रह सकते हैं।

सुबह जल्दी उठना चाहिए-

आप वैसे तो फिलहाल घर में ही समय बिता रहे होंगे। ऐसे में अगर आप समय से सोकर सुबह जल्दी उठ जाएंगे। तो आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। क्योंकि सूर्योदय से पहले उठने से आप अपने आप को भी समय दे पाते हैं। आप ज्यादा जल्दी नहीं उठ सकते, तो रोजाना धीरे-धीरे सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें।

चेहरे को पानी से धोएं-

रोजाना सुबह उठते ही आपको सबसे पहले अपना चेहरा धोना चाहिए। आंखों पर पानी के छींटे डालें।यह आंखों की लिए अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। चेहरे पर आप ज्यादा ठंडा और ज्यादा गर्म पानी नहीं डालें। यानी कि पानी सामान्य टेंपरेचर का होना चाहिए।

फ्रेश होने जाएं-

कई लोग सुबह समय पर उठने के बाद भी फ्रेश होने काफी देर बाद जाते हैं। ऐसे में इतनी देर तक आपको भारीपन महसूस होता होगा। आपको सुबह उठने के बाद तुरन्त फ्रेश होने जाएं। इससे आप के शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। जिससे आप अपने आप को हल्का और फ्री महसूस करते हैं। अगर आप रात में भी फ्रेश होकर सोते हैं। तो आपको नींद अच्छी आती है।

दोनों टाइम ब्रश करें-

दांतो की सफाई रखने के लिए आपको दोनों समय ब्रश करना चाहिए। कई बार आप रात को ब्रश नहीं करते हैं । ऐसे में अन्न के कण दातों में फस जाने के कारण कीड़े लगने की समस्या हो जाती है।इसलिए रात को सोने से पहले भी ब्रश करें और सुबह उठते ही फिर ब्रश करना चाहिए।

गरारे करें-

सुबह उठकर गरारा करना आपके गले के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप नमक के पानी से गरारे करते हैं। तो मसूड़े सहित ऊतकों की भी सफाई हो जाती है।

मालिश करें-

अपने आप को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए हल्के गर्म तेल से मालिश करना चाहिए। इससे शरीर को मॉश्चराइजर मिलता है। अगर आपके पास हर दिन शरीर की मालिश करने का समय नहीं है। तो सप्ताह में कम से कम 3 दिन जरूर करें। हालांकि गर्मी के दिन में आप 2 दिन भी कर सकते हैं। वैसे तो पूरे शरीर की मालिश करना चाहिए। लेकिन समय नहीं है। तो कम से कम आप पैर के तलवे, सिर, कान, हाथ और कोहनी की मालिश जरूर करें। जिसे आप ऑलिव ऑयल, नारियल तेल या सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं।

Published on:
26 Jul 2021 07:36 pm
Also Read
View All