स्वास्थ्य

Good habits : सेहतमंद रहने के लिए इन अच्छी आदतों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल

Good habits : हमेशा सेहतमंद रहने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना होगा। तो आइए जानते हैं वह कौन सी आदतें हैं। जिनके कारण आप स्वस्थ रह सकते हैं।

2 min read
Jul 22, 2021
Good habits

दौड़ भाग भरी जिंदगी में समय का अभाव होने के कारण लोगों की दिनचर्या काफी बदल गई है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। समय पर खाना-पीना और अन्य काम भी नहीं हो पाते हैं। समय नहीं होने के कारण आप एक्सरसाइज या शारीरिक श्रम भी नहीं कर पाते हैं। इस कारण आप कुछ बातों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। तो निश्चित ही आप हमेशा सेहतमंद रहेंगे।

सुबह टहलने जरूर जाएं -

स्वस्थ रहने का सबसे आसान टिप्स टहलना है।अगर आप दौड़ नहीं लगा पाते हैं। तो कम से कम रोजाना सुबह आधे घंटे जरूर टहलने जाएं। जिससे आपके शरीर का ब्लड सरकुलेशन भी बराबर रहेगा और आप कई बीमारियों से निजात पा सकेंगे।

पर्याप्त पानी पीएं-

शरीर में पानी की कमी होने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और हम शारीरिक रूप से भी कमजोर नजर आते हैं। कोई भी रोग हमें जल्दी घेर लेता है। इसलिए हमें बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

नाश्ता जरूर करें-

रात के खाने और सुबह के खाने के बीच काफी समय का अंतराल हो जाता है। इसलिए आपको रोजाना सुबह नाश्ता जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह सुबह का पहला आहार होता है। जिससे आपको भरपूर एनर्जी मिलती है। इसलिए नाश्ते में पौष्टिक चीजों को शामिल करें।

भोजन की बनाए रूपरेखा -

चाहे दिन का खाना हो या शाम का आपको दोनों की रूपरेखा तैयार करना चाहिए। यानी आपको कितने कैलोरी वाला भोजन करना है। कौन कौन से प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भोजन में शामिल होना चाहिए, आदि बातों का ध्यान रखते हुए भोजन करें। इससे निश्चित ही आपके शरीर को फायदा होगा।

भरपूर नींद लें -

शरीर को स्वस्थ रखने का दूसरा अहम तरीका पर्याप्त नींद लेना है। आप चाहे कितना भी काम हो या लेट हो। लेकिन रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे आप सुबह उठने पर अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी दिनचर्या भी अच्छी रहेगी।

Published on:
22 Jul 2021 04:32 pm
Also Read
View All