स्वास्थ्य

Two Rupee Doctor Passes Away : नहीं रहे गरीबों के डॉक्टर, 2 रुपए में करते थे इलाज, जानिए कौन थे ये

Two Rupee Doctor Passes Away : 80 वर्षीय डॉक्टर एके गोपाल ने पूरा जीवन गरीब मजदूरों के इलाज के लिए 'दान' कर दिया था। आज इनके निधन पर जनता शोक मना रही है। जानिए कौन हैं Dr AK Rairu Gopal?

2 min read
Aug 03, 2025
Two Rupee Dr AK Rairu Gopal Passes Away | Photo- Patrika

Two Rupee Doctor Passes Away : मात्र दो रुपये में गरीब-मजदूर वर्ग का इलाज करने वाले 80 वर्षीय डॉक्टर एके गोपाल (AK Rairu Gopal Death) का निधन हो गया। अपने इस सेवा के कारण वो देश में 'दो रुपए वाले डॉक्टर', 'जनता के डॉक्टर' या 'गरीबों के डॉक्टर' के नाम से मशहूर थे। डॉ. एके गोपाल के निधन (Two Rupee Doctor Death) पर केरल मुख्यमंत्री (Kerala CM) पिनराई विजयन ने इनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

कन्नूर के डॉ. गोपाल के निधन की सूचना इनके परिजनों की ओर से दी गई। 'द हिंदू' की खबर के मुताबिक, डॉ. गोपाल का निधन शनिवार की देर रात हो चुकी थी। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें

तलाक के समय यजुवेंद्र चहल को आते थे Anxiety Attacks, जानिए एंग्जाइटी अटैक का कारण, लक्षण व बचाव

कौन हैं जनता के डॉक्टर Dr AK Rairu Gopal?

डॉ. गोपाल केरल के कन्नूर के रहने वाले हैं। कन्नूर में ये गरीब-मजदूर का इलाज दो रुपए में करने के कारण प्रसिद्ध हो गए। इनकी उम्र करीब 80 वर्ष हो चुकी थी। ये लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। इनके मौत का कारण भी बीमारी बताई जा रही है।

50 साल से अधिक हो गए गरीबों का इलाज करते

डॉ. गोपाल कन्नूर (केरल) में करीब 50 साल से अधिक से गरीबों का इलाज मात्र दो रुपए में कर रहे हैं। बताया जाता है कि ये हर दिन सुबद के 04 बजे से लेकर शाम के 04 बजे तक मरीजों का इलाज करते थे। बताया जाता है कि ये एक दिन में करीब 300 मरीज देखते थे। इतना ही नहीं, अगर किसी के पास दवा के पैसे नहीं हैं तो उसकी भी मदद करते थे।

पिता के पदचिन्हों पर चले डॉ. गोपाल

बताया जाता है कि डॉ. गोपाल मरते दम तक अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। वो कभी भी इलाज को पैसा कमाने का जरिया नहीं बनाए। प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. एजी नांबियार और एके लक्ष्मीकुट्ट्यम्मा के पुत्र, डॉ गोपाल ने अपने पिता के सिद्धांतों का पालन किया।

डॉ. नांबियार ने कहा था, "अगर उन्हें पैसा कमाना है, तो उन्हें कुदाल उठाकर बैंक में सेंध लगानी चाहिए, न कि चिकित्सा के महान पेशे का दुरुपयोग करना चाहिए। बता दें, डॉ. गोपाल के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।"

ये भी पढ़ें

100 मिलियन भारतीय डायबिटीक, Type 5 Diabetes का बढ़ता खतरा

Also Read
View All

अगली खबर