स्वास्थ्य

स्ट्रेस को करना चाहते हैं कम तो ये जड़ी-बूटियां कर सकती है आपकी मदद

आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि व्यक्ति को किसी न किसी चीज कि चिंता लगी ही रहती है,ऐसे में यदि आप स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं तो ये जड़ी-बूटियां आपके बहुत ही ज्यादा काम आ सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2022, 3:06 PM IST
स्ट्रेस को करना चाहते हैं कम तो ये जड़ी-बूटियां कर सकती है आपकी मदद
Health Tips

आजकल कि लाइफस्टाइल बहुत ही ज्यादा तनाव भरी हो गई है, व्यक्ति किसी न किसी चीज को लेकर अक्सर चिंता में रहता है। किसी भी चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोंचा जाए तो इसका असर मानसिक सेहत के ऊपर तो पड़ता ही है साथ ही साथ स्वास्थ्य के ऊपर भी अनेकों दिक्क्तें आना शुरू हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसी जड़ी-बूटियां को बारे में बताएंगें जिनका यदि आप उपयोग करते हैं तो ये आपके टेंशन को कम करने में सहायक होती हैं, वहीं शरीर से ये थकवाट को भी दूर कर देती है।
इसलिए आपको इन जड़ी-बूटियों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

ब्राह्मी
ब्राह्मी की बात करें तो इसका सेवन मानसिक सेहत को आराम दिलाने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है,ब्राह्मी का यदि आप रोज उपयोग करते हैं तो इससे टेंशन,अवसाद,चिंता और अन्य स्वास्थ्य समस्या कम हो जाती है, वहीं ब्राह्मी दिमाग की नसों में खून के संचार को बढ़ाने में भी मदद करती है, इसमें कई प्रकर के पोषक तत्व पाए जाते हैं वहीं ये एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा से भी भरपूर होती है। यदि आप ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं तो ऐसे में ब्राह्मी आपकी सहयता कर सकती है।

अश्वगंधा
अश्वगंधा की बात करें तो शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है,वहीं यदि आप इसका सेवन करते हैं तो कई प्रकार कि बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं। अश्वगंधा शरीर को तो स्वस्थ बना के रखता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अश्वगंधा का सेवन बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। यदि आप ज्यादा तनाव में रहते हैं तो ऐसे में आप इसका सेवन सुबह एक चम्मच गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। गर्म पानी के साथ इसका सेवन शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है,वहीं ये मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
यह भी पढ़ें: रोजाना बादाम खाने के कई फायदे , जानिए इसे खाने का सही तरीका

लैवेंडर
लैवेंडर की बात करें तो ये एक ऐसी जड़ी-बूटी होती है जो अपने सुगंध के लिए मशहूर है,लैवेंडर के उपयोग से आपके मन को बहुत ही ज्यादा शांति मिलती है वहीं ये स्ट्रेस को भी कम कर देता है। लैवेंडर की सुगंध आपके मानसिक तनाव को दूर कर देती है वहीं ये एंग्जायटी को कम करने में भी मददगार होती है। यदि आपके सिर में दर्द हो रहा हो तो आप इसके तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

तुलसी
तुलसी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगें,तुलसी एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है,इसके सेवन से आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल भी नियंत्रण में रहता है। तुलसी के सेवन से स्ट्रेस की समस्या दूर हो जाती है। आप इसका सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि आप इसका सेवन चाय के रूप में,काढ़े के साथ आदि। हर तरीके से तुलसी का सेवन आपको फायदा पहुंचाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स