स्वास्थ्य

Vaginoplasty Anaya Bangar : अनाया बांगर मार्च में कराएंगी वैजिनोप्लास्टी, डॉक्टर से जानिए खर्च और प्रक्रिया

Vaginoplasty Anaya Bangar : पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर वैजिनोप्लास्टी कराने जा रही हैं। योनि को लेकर होने वाली सर्जरी के बारे में डॉ. अखिलेश शर्मा (प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और लेजर सर्जन) कई बातें बताई हैं।
less than 1 minute read
Feb 18, 2026
Vaginoplasty, Anaya Bangar, Vaginoplasty In Thailand, plastic surgeon Explain Vaginoplasty,
अनाया बांगर की फाइल फोटो | Photo - Anaya Bangar/Instagram

Anaya Bangar Vaginoplasty News : पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर चर्चा में हैं। अनाया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो थाईलैंड जाकर मार्च में वैजिनोप्लास्टी (Vaginoplasty surgery) कराने जा रही हैं। योनि को लेकर होने वाली सर्जरी के बारे में हमने डॉ. अखिलेश शर्मा (प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और लेजर सर्जन) से बातचीत की। इन्होंने वैजिनोप्लास्टी के बारे में कई बातें शेयर की हैं।

क्या है वैजिनोप्लास्टी?

उन्होंने बताया कि वैजिनोप्लास्टी, वजाइना से जुड़ी सर्जरी है। जब योनि में किसी कारण से खुलने में, स्किन टाइटनेस, कलर या बनावट को लेकर दिक्कत होती है तो इसकी जरूरत होती है। कई ट्रांसजेंडर्स भी इस तरह की सर्जरी कराते हैं। इस तरह की सर्जरी भारत में भी की जाती है।

वैजिनोप्लास्टी का खर्च

वो आगे कहते हैं, वैजिनोप्लास्टी करने में खर्च केस पर निर्भर करता है। अगर न्यूनतम खर्च की बात करें तो 50 हजार तक और अधिक से अधिक खर्च लाखों में जा सकता है। इसकी सर्जरी को लेकर कोई फिक्स खर्च नहीं बता सकते हैं।

वैजिनोप्लास्टी अगर योनि खुलने में, स्किन टाइटनेस, कलर को लेकर होगी तो कम समय और खर्च में किया जा सकता है। अगर कोई पूरी तरह लिंग परिवर्तन करा रहा है तो ये लंबी प्रक्रिया है। इस पर काफी खर्च हो सकता है।

आर्यन से अनाया बनने की कहानी

बता दें, साल 2024 में अनाया बांगर ने हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी ली थी। लिंग परिवर्तन कराकर लड़का (आर्यन बांगड़) से लड़की बने थे। इसके लिए उन्होंने लंदन में सर्जरी कराई थी। अब वे एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जीवन जी रही हैं। साथ ही वह एक ग्राफिक डिजाइनर हैं।

Updated on:
18 Feb 2026 05:00 pm
Published on:
18 Feb 2026 05:00 pm
Also Read
View All