हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के 4 महीने होने पर अनाया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि यह सफर कितना मुश्किल रहा। उन्होंने लिखा, "हर चुनौती, हर बदलाव, हर पल इसके लायक है। यह यात्रा कभी भी आसान नहीं थी, लेकिन यह मेरी है, और मैं इसे किसी भी चीज़ के लिए नहीं बदलूंगी। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी होने पर मेरा शरीर बहुत बदल गया है। मेरी मांसपेशियों की ताकत, मसल मेमोरी और खेलने की क्षमता, जिन पर मैं निर्भर थी, सब कम हो रहे हैं।