स्वास्थ्य

Vitamin A :- आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है विटामिन ए, इस तरह करें पूर्ति

विटामिन ए हमारी आंखों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ए की कमी के कारण आंखों की रोशनी कमजोर पड़ जाती है। त्वचा में रूखापन नजर आता है। इसलिए विटामिन ए से भरपूर फूड का सेवन करना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2021, 7:15 PM IST
Vitamin A
Vitamin A

Vitamin A :- विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसी के साथ आंखों की रोशनी और त्वचा की चमक को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसलिए हमें Vitamin A की पूर्ति करने वाले फूट्स का सेवन करते रहना चाहिए। ताकि हमें आंखों और त्वचा से संबंधित रोगों का सामना नहीं करना पड़े।

यह नजर आएंगे लक्षण-

विटामिन ए की कमी होने के कारण हमारी आंखों में जलन, त्वचा में रूखापन, शरीर में थकान और वजन घटने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक हमारी आंखों पर असर पड़ता है। विटामिन ए की कमी से रतौंधी, आंखों के सफेद हिस्से में धब्बे तथा कार्निया सूखना शुरू होता है। इसलिए विटामिन ए की पूर्ति करना बहुत जरूरी होता है।

विटामिन ए के लिए इन चीजों का करें सेवन-

अगर आपको भी विटामिन ए की कमी महसूस होती है। तो आप कुछ घरेलू उपाय से इसे दूर कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में टमाटर, ब्रोकली, कद्दू, चुकंदर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, सोयाबीन, पालक, दूध, राजमा, बींस, पनीर, तरबूज, पपीता, आम आदि का सेवन करें। इन सभी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए होता है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस का रोजाना सेवन करने से आपको आंखों में होने बाली जलन, थकान आदि से राहत मिलेगी। इस के साथ आपकी त्वचा में भी नमी नजर आएगी। त्वचा चमकने लगेगी।

बच्चों के लिए भी जरूरी-

विटामिन ए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव से बचाता है और शरीर के विकास के लिए अहम भूमिका निभाता है। नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है। इसीलिए बच्चों को विटामिन ए से भरपूर फूड्स खिलाना चाहिए।

इम्युनिटी बढ़ाता है-

विटामिन ए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत मददगार होता है। यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत