स्वास्थ्य

Heart Attack Symptoms: कहीं आप भी हार्ट अटैक के शिकार तो नही हो रहे जाने इनके लक्षण

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक एक बहुत ही घातक बीमारी है, जिसकी वजह से दुनियाभर में हजारों-लाखों लोग मारे जाते हैं। आजकल लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई है और ऐसे में हार्ट अटैक की समस्या भी बढ़ गई है। वैसे तो यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें जानना सबके लिए जरूरी है। इन पर ध्यान दिया जाए तो जानलेवा स्थिति को आने से रोका जा सकता है।
3 min read
• •
Updated: 21 Dec 2021, 4:18 PM IST
Heart Attack Symptoms: कहीं आप भी हार्ट अटैक के शिकार तो नही हो रहे जाने इनके लक्षण
What are the Symptoms of Heart Attack

नई दिल्ली। Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक एक बहुत ही घातक बीमारी है, जिसकी वजह से दुनियाभर में हजारों-लाखों लोग मारे जाते हैं। आजकल लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई है और ऐसे में हार्ट अटैक की समस्या भी बढ़ गई है। हार्ट अटैक दिल की एक बीमारी है। हार्ट अटैक अचानक जरूर आता है लेकिन ये बिना संकेत दिए नहीं आता। वैसे तो यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक की बीमारी में किसी ब्लॉकेज के कारण दिल का रक्त मिल नहीं पाता है। जब शरीर की नसों में खून का प्रवाह सुचारु रूप से नहीं हो पाता है तो ऐसे में खून जमने की समस्या या क्लॉटिंग होना शुरू हो जाती है। इस क्लॉटिंग की वजह से खून हृदय तक पहुँचने में असमर्थ होता है। इसी के साथ हृदय को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो जाती है। यह स्थिति हार्ट अटैक की होती है। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें जानना सबके लिए जरूरी है। इन पर ध्यान दिया जाए तो जानलेवा स्थिति को आने से रोका जा सकता है।

हार्ट अटैक के लक्षण

सीने में असहजता :

यह दिल के दौरे के लिए जिम्मेदार लक्षणों में से एक है। सीने में होने वाली किसी भी प्रकार की असहजता आपको दिल के दौरे का शि‍कार बना सकती है। खास तौर से सीने में दबाव या जलन महसूस होना। इसके अलावा भी अगर आपको सीने में कुछ परिवर्तन या असहजता का अनुभव हो, तो तुरंत अपने चिकित्सक से सलाह लें।

जबड़े, दांत या सिर में दर्द :

हार्ट अटैक से पहले कई रोगियों ने हाथ, जबड़े, दांत या सिर में दर्द की शिकायत की है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या हो रही है तो जल्द से जल्द जांच करा लें।

थकान महसूस होना :

बगैर किसी मेहनत या काम के अगर थकान हो रही है तो यह हार्ट अटैक अलार्म हो सकता है। दरअसल जब हार्ट की धमनियां कोलेस्ट्रॉल के कारण बंद या संकुचित हो जाती हैं तब दिल को अधि‍क मेहनत करने की आवश्यकता होती है। जिस वजह से जल्द ही थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आपको रात में अच्छी खासी नींद के बाद भी आलस और थकान का अनुभव हो रहा है तो यह अलार्म हो सकता है।

अधिक पसीना आना :

बिना वर्कआउट किए या एयर कंडीशन में होने के बावजूद अगर आपके शरीर से अधिक पसीना निकल रहा है तो यह भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है।

अचानक चक्कर आना :

खाली पेट से लेकर डिहाइड्रेशन तक बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जिसके कारण चक्कर आ जाते हैं या आपको अपना सिर थोड़ा भारी-भारी सा लगने लगता है। लेकिन अगर आपको छाती में किसी प्रकार की असहजता के साथ सीने में बेचैनी हो रही है तो यह दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। साक्ष्य बताते हैं कि दिल के दौरे के दौरान महिलाओं को इस तरह से महसूस होने की अधिक संभावना होती है।

कंधों में दर्द :

हाथ के अलावा अगर लगातार आपके कंधों में या कमर में दर्द होता है तो सावधान हो जाएं। हार्ट अटैक आने से पहले कई रोगियों में यह लक्षण दिखाई देते हैं।

हालांकि, दिल के दौरे में सीने में अक्सर जोर का दर्द उठता है, लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है। कुछ मामलों में सीने में दर्द नहीं होता, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और डायबिटीज रोगियों में. दिल का दौरा भी अचानक आ सकता है। दिल का दौरा पड़ने से कार्डिअक अरेस्ट हो सकता है, जहां हार्ट विद्युत गड़बड़ी के कारण रुक जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Dec 2021, 4:18 PM IST
Published on: