स्वास्थ्य

प्रेगनेंसी में किस रंग के अंगूर होते है फायदेमंद, काले अंगूर से हो सकती है ये बड़ी दिक्कत

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खान-पान पर रखना पड़ता है विशेष ध्यान गर्भावस्था में फलों का सेवन करना होता है बेहद जरूरी

2 min read
Mar 11, 2021
grapes are good in pregnancy

नई दिल्ली। गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए काफी चुनौती भरा पल होता है। इस दौरान महिलाओं को ना केवल अपने शरीर का बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। उस दौरान महिलाओं को खान पान से लेकर उठने बैठने के तौर तरीकों पर भी विशेष ध्यान देना होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि खान पान के दौरान उपयोग में लाए जाने फलों का सेवन किस तरह से करना चाहिए। हर महिलाओँ को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए इस दौरान किस तरह के फल आपके लिए लाभकारी हो सकते है। गर्भावस्था में हर महिलओँ को अंगूर खाने की सलाह दी जाती है। क्योकि यह पोषक तत्‍वों से भरपूर होता हैं। लेकिन अंगूर के बारे में यह जानना भी जरूरी है कि गर्भावस्था में किस रंग के अंगूर आपने शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते है

गर्भावस्था में अंगूर खाने के फायदे

अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें विटामिन, फाइबर, फोलिक एसिड, पेक्टिन जैसे जरूरी तत्‍व पाए जाते हैं। जो गर्भवती महिला के शरीर के साथ बच्चे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है अंगूर का सेवन प्रेग्‍नेंसी में होने वाली ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करता है।

कितनी होनी चाहिए अंगूर की मात्रा

गर्भावस्था में महिला को एक दिन में कम से कम एक कटोरी अंगूर का ही सेवन करना चाहिए। इसे आप अपनी डायट में सुबह, शाम, दोपहर के वक्त भी शामिल कर सकती हैं।

कौन से अंगूर होता है फायदेमंद

हरे अंगूर- गर्भावस्था में हरे अंगूर का सेवन नही करना चाहिए क्योकि इसके खाने से एसिडिटी की समस्या खड़ी हो जाती है।

काले अंगूर- काले अंगूर की बाहरी परत सख्त होती है। और ये भी पचाने में काफी दिक्कत करते है। इससे गर्भवती महिलाओं की पाचन क्रिया भी कमजोर हो सकती है इसलिए काले रंग के अंगूर के सेवन से भी दूर रहना चाहिए।

लाल अंगूर- लाल अंगूर काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है। गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से महिलाओं को एनीमिया की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही मांसपेशियों, हड्डियों में मजबूती आती है।

Published on:
11 Mar 2021 10:08 pm
Also Read
View All