स्वास्थ्य

क्या होता है सोशल फोबिया?

अकेले रहना बुरा नही है पर यदि आप लोगों से दूर भागने लगे हैं और घुटन में जी रहे हैं तो सावधान हो जाइये, आपको सोशल फोबिया हो सकता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका आप आसानी से पता नहीं लगा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2021, 4:52 PM IST
 Symptoms of social phobia
Signs of social phobia and its symptoms

नई दिल्ली। हम सभी को किसी न किसी चीज से जरूर डर लगता है और यह बात बहुत सामान्य है लेकिन जब ये डर जरुरत से अधिक हो जाए तो हमें इसको गंभीरता से लेने की जरुरत है। यह बीमारी डर और भय से सम्बंधित है। इसमें इंसान के ऊपर नेगेटिविटी हावी हो जाती है और वह हर चीज़ के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने लगता है। इसमें इंसान किसी भी बात, स्थान, परिस्थिति या वस्तु को लेकर डरा हुआ हो सकता है। जब यही डर जरुरत से ज्यादा हो जाता है तो यह मानसिक बीमारी का कारण भी बन जाता है।

फोबिया का डर
फोबिया का डर इतना गंभीर होता है कि इससे पीड़ित इंसान कभी भी आत्महत्या कर सकता है, या किसी की भी जान ले सकता है। ऐसे में हमें इसको मज़ाक में नही लेना चाहिये और जितना जल्दी हो सके डॉक्टर के पास जाकर उन्हें अपनी समस्या बता देनी चाहिये। ताकि समय रहते सब जल्दी सामान्य हो जाए। फोबिया के चलते सामने वाला अपनी बात दूसरों से नहीं कह पाता है और उनके जीवन में कठिनाई आना शुरू हो जाती है जिनसे वह हताश हो जाता है और गुस्से में रहने लगता है।

अब आइये जानते हैं सोशल फोबिया के संकेत

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Jul 2021, 4:52 PM IST
Published on: