नई दिल्ली। वर्तमान मे जहां कोरोना महामारी की वजह से सब परेशान हैं, ऐसे में इस दौरान कई ऐसे उपाय और डिवाइसेज़ भी है जिससे इस कठिन समय मे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सकता है। इन्हीं डिवाइसेज़ में से एक Pulse Oximeter है। इस डिवाइस की मदद से हम अपने शरीर का ब्लड-ऑक्सीजन लेवल चैक कर सकते हैं। और ऐसे समय मे अपने ब्लड-ऑक्सीजन लेवल का लेवल चैक करके उसे सही बनाए रखने की भी के उपाय भी कर सकते हैं।