Health Tips and Health News: आप अपने शरीर के वजन के हिसाब से भी अपने स्वस्थ होने के बारे में जान सकते है। आज के समय लड़के लड़की में वजन की काफी ज्यादा समस्या है। किसी का वजन ज्यादा है तो कोई कम वजन की समस्या से जूझ रहा है। इसलिए आपको उम्र के अनुसार वजन की जानकारी होनी चाहिए। अगर आपके शरीर का वजन आपके उम्र के हिसाब से कम या ज्यादा है तो आपको किसी न किसी या फिर कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारिया हो सकती है।
नई दिल्ली। Health Tips and Health News: आज के समय में जिस तरह की अनियमित जीवनशैली हम जी रहे हैं उससे स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती बन गई। हमारे शरीर का वजन कितना होना चाहिए अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि हमारा आदर्श वजन कितना होना चाहिए या फिर एक खास उम्र में कितने वजन का बढ़ना ठीक है। उम्र के हिसाब से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डायट के साथ साथ हमारे शरीर का वजन भी बहुत जरुरी होता है। इसलिए आपको उम्र के अनुसार वजन की जानकारी होनी चाहिए। वेट कम या ज्यादा होने से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके शरीर का वजन आपके उम्र के हिसाब से कम या ज्यादा है तो आपको किसी न किसी या फिर कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारिया हो सकती है। सही वजन आपको स्वास्थ्य रखने के साथ कई बीमारियों से दूर रखता है। तो चलिए सबसे पहले जान लेते है की उम्र के हिसाब से शरीर का कितना वजन होना चाहिए।
जानिए उम्र के हिसाब से वजन
नवजात शिशु का सही वजन :
नवजात शिशु का सही वजन में लड़के का 3.3 किलोग्राम और लड़की का 3.2 किलोग्राम सही माना जाता है।
2 महीने से लेकर 5 महीने की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 6 किलोग्राम और लड़की का वजन 5.4 किलोग्राम होना चाहिए।
6 महीने से लेकर 8 महीने की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 7.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 6.5 किलोग्राम होना ही चाहिए।
9 महीने से लेकर 1 साल की उम्र का वजन :
9 से 11 महीने के लड़के का वजन 9.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 8.6 किलोग्राम होना ही चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम होना चाहिए।
2 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 12.3 किलो और लड़की का वजन 11.8 किलोग्राम तो होना ही चाहिए।
3 से 5 साल की उम्र का वजन :
3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़कियों का 17.7 किलोग्राम अवश्य होना चाहिए।
6 से 8 साल की उम्र का वजन :
6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7 किलोग्राम और लड़कियों का 19.5 किलोग्राम होता है। इसके साथ 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22 किलोग्राम से 25 किलोग्राम और लड़कियों का 22 किलोग्राम से 24 किलोग्राम होना चाहिए।
9 से 11 साल की उम्र का वजन :
9 साल में लड़कों का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों 28.5 किलोग्राम होना चाहिए। 10 से 11 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 31.4 किलोग्राम से 32.2 किलोग्राम और लड़कियों का 32.5 किलोग्राम से 33.7 किलोग्राम होना चाहिए।
12 से 14 साल की उम्र का वजन :
12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 38.7 किलोग्राम होना चाहिए। इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9 किलोग्राम और लड़कियों 44 किलोग्राम होना चाहिए। वहीं 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47 किलोग्राम और लड़कियों 48 किलोग्राम तक होना जरूरी है।
15 से 18 साल की उम्र का वजन :
15 से 16 साल की उम्र में लड़कों का वजन 58 किलोग्राम और लड़कियों का 53 किलोग्राम तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7 किलोग्राम और लड़कियों 54 किलोग्राम तक होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़का 65 किलोग्राम और लड़की 54 किलोग्राम तक होना चाहिए।
19 से 29 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 83.4 किलोग्राम, लड़की का वजन 73.4 किलोग्राम तक होना चाहिए।
30 से 39 साल की उम्र का वजन :
लड़का का वजन 90.3 किलोग्राम, लड़की का वजन 76.7 किलोग्राम तक होना चाहिए।
40 से 49 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 90.9 किलोग्राम और लड़की का वजन 76.2 किलोग्राम होना तक चाहिए।
50 से 60 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 91.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 77.0 किलोग्राम होना तक चाहिए।