30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Foods For Healthy Kidney: अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

Foods For Healthy Kidney: किडनी से जुडी बीमारियों से बचाव के लिए किडनी को हमेशा साफ रखना जरूरी है। यह एक हेल्दी डाइट के साथ संभव है। गलत खानपान और खराब दिनचर्या के चलते कई बार किडनी में पथरी का निर्माण हो जाता है। इसके लिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 13 Nov 2021, 4:45 PM IST

Foods For Healthy Kidney: अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

you can add these food in your diet for healthy kidney

नई दिल्ली। Foods For Healthy Kidney: किडनी हमारे शरीर में लगा एक फिल्टर है जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखने के साथ साथ किडनी को हेल्दी रखना भी जरूरी है। स्वस्थ किडनी ही स्वस्थ शरीर के निर्माण में योगदान देती है। इसलिए किडनी की सेहत का ख्याल रखने के लिए उसकी साफ-सफाई बेहद जरूरी है। खराब खान-पान से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे किडनी में स्टोन बनने से लेकर किडनी में कैंसर तक की बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी किडनी के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं।

किडनी को स्वस्थ रखने वाले फूड्स

नींबू :

डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है, जो बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू का सेवन आप नींबू पानी बनाकर कर सकते हैं। यह न सिर्फ किडनी की सफाई करेगा, बल्कि किडनी के रोगों से भी बचाएगा।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं सूखा नारियल स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

फूलगोभी का सेवन करें :

फूलगोभी में फोलेट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व शामिल रहते हैं। साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है, जो किडनी के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा, फूलगोभी में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पुरानी बीमारियों में दवा की तरह काम करते हैं। आप अपनी डाइट में फूलगोभी को जरूर शामिल करें।

सेब :

सेब एक हेल्दी फल है, जिसे रोजाना खाना चाहिए। इसमें पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को कम करने के लिए जरूरी है। दिन में एक सेब आपकी किडनी को फिट रखने के लिए पर्याप्त है।

लहसुन :

लहसुन में सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस बेहद कम मात्रा में मौजूद होते हैं जो किडनी की बीमारी वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं। लहसुन को डाइट में शामिल कर किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है।

यह भी पढ़े: जानिए करी पत्ता आपके लिए कितना लाभदायक होता है

हल्दी :

हल्दी कई रोगों से लड़ने में लाभकारी होती है। ठीक ऐसे ही ये हमारी किडनी को सुरक्षित रखने में भी मदद करती है। इसलिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं और साथ ही अपने भोजन में हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल