
Trichorrhexis Nodosa Symptoms: कई बार कंघी करते समय हाथ में टूटे हुए बाल आ जाते हैं। ध्यान से देखें तो बालों की लंबाई पर कहीं-कहीं छोटे सफेद बिंदु या गांठ जैसी जगह दिखती है। बाल एक निश्चित लंबाई से आगे बढ ही नहीं पाते। ज्यादातर लोग इसे हेयर फॉल मानकर तेल बदल लेते हैं या शैंपू बदल लेते हैं। मगर कई बार यह बालों की बनावट की एक आम समस्या होती है, जिसे डर्मेटोलॉजी में Trichorrhexis Nodosa (ट्राइकोरेक्सिस नोडोसा) कहते हैं। आइए जानते हैं कि इसके कारण क्या हैं और इसको कैसे पहचानें।
यह बालों के तने की ऐसी समस्या है जिसमें बाल की लंबाई पर गांठ जैसी सूजन बन जाती है। The Open Dermatology Journal (2025) की क्लिनिकल समीक्षा के अनुसार ये गांठें बाल के कमजोर बिंदु होती हैं और यहीं से बाल टूट जाता है। इसे बालों के टूटने का सबसे आम रूप बताया गया है। माइक्रोस्कोप में टूटा हुआ बाल ऐसा दिखता है जैसे दो झाडू आपस में घुसा दिए गए हों। इसी बनावट से डॉक्टर इसकी पहचान करते हैं।
नहीं। बालों पर सफेद दिखने वाली चीजें रूसी, जुओं के अंडे (लीख) या प्रोडक्ट के जमे हुए अवशेष भी हो सकती हैं। इसलिए अपने मन से नतीजा न निकालें। बाल पर जो चीज दिख रही है, वह बाल में बनी गांठ है या ऊपर चिपकी हुई है, यह फर्क सही जांच से ही पता चलता है।
इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोलॉजी के अनुसार, कई केराटिन और स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट में फॉर्मल्डिहाइड या उससे जुडे केमिकल होते हैं। अमेरिकी FDA इन पर रोक लगाने पर विचार कर रही है, क्योंकि लंबे समय की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं। ग्लायॉक्सिलिक एसिड वाले उत्पादों से जुडे किडनी चोट के मामले भी रिपोर्ट हुए हैं। इसलिए ऐसे ट्रीटमेंट कराने से पहले सोच-समझ लें और केवल प्रशिक्षित व्यक्ति से कराएं। सैलून की सलाह को ही अंतिम न मानें।