स्वास्थ्य

Health Tips: जानिए रोने से भी मिलते हैं कमाल के फायदे, आंसुओं का निकल जाना होता है अच्छा

Health Tips: हंसने के फायदे तो सभी जानते है लेकिन रोने के भी अपने कमाल के फायदे होते है। रोना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही रोने की वजह से आंखों की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानें रोने के फायदे

2 min read
Why crying is beneficial for health

Health Tips: केवल हंसना ही नहीं रोना भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। रोने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है। रोना एक आम क्रिया है, जो विभिन्न भावों के कारण उत्पन्न होती है। रोने की वजह से शरीर और दिमाग को फायदे मिलते है। बहुत लोग ये मानते है कि रोने से इंसान कमजोर होता है इसलिए वह चाहकर भी रोते नहीं है। लेकिन साइंस की मानें तो रोने के बहुत सारे फायदे हैं। जितना खुलकर हंसने से सेहत को फायदे मिलते है उतना ही खुलकर रोने से सेहत को फायदे मिलते है। रोने से आंसू बाहर निकलते है, वही रोने से आंखों से जुड़ी कई समस्या दूर हो सकते है। तो आइए जानते है रोने से मिलने वाले फायदे के बारे में

रोने के फायदे

1. आंखों को साफ करने में फायदेमंद
रोने से आंख साफ होते है। आंसुओं में लाइसोजाइम नामक फ्लूइड होता है, जिसकी वजह से रोने से आंखों से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। जिससे आंखें साफ होती है।
यह भी पढ़े: व्हाइट शुगर से जानिए क्यों है बेस्ट ब्राउन शुगर, वेट लॉस से लेकर पाचन तक में है फायदेमंद

2. म्यूकस मेंब्रेन को सूखने से बचाने में फायदेमंद
म्यूकस मेंब्रेन को सूखने से बचाने के लिए रोना फायदेमंद माना जाता है। रोने की वजह से आंखें झपकता है, तो बेसल आंसू निकलते है जो म्यूकस मेंब्रेन को सूखने से बचाने में मदद करते है।

3. दर्द कम करने में फायदेमंद
शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही तरह के दर्द को कम करने रोना फायदेमंद माना जाता है। रोने से ऑक्सिटोसिन और इन्डॉर्फिन जैसे केमिकल्स रिलीज होते हैं, ये फील गुड केमिकल हैं। जिसकी वजह से शारीरिक और भावनात्मक दर्द कम होता है।

4. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोना फायदेमंद माना जाता है। रोने की वजह से आंसू आंखों में मेमब्रेन को सूखने नहीं देते, जिसके कारण से आंखों की रोशनी में असर पड़ता है। मेमब्रेन सही रहता है तो आंखों की रोशनी भी सही रहती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
04 Jun 2022 04:43 pm
Published on:
04 Jun 2022 04:37 pm
Also Read
View All