30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brown Sugar Benefits: व्हाइट शुगर से जानिए क्यों है बेस्ट ब्राउन शुगर, वेट लॉस से लेकर पाचन तक में है फायदेमंद

Brown Sugar Benefits: व्हाइट शुगर की तुलना में ब्राउन शुगर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ब्राउन शुगर कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणो से भरपूर होता है। साथ ही इसमें लो कैलोरी होता है, जो व्हाइट शुगर से ज्यादा फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 4 Jun 2022, 1:05 PM IST

Brown Sugar Benefits: व्हाइट शुगर से जानिए क्यों है बेस्ट ब्राउन शुगर, वेट लॉस से लेकर पाचन तक में है फायदेमंद

Health benefits of brown sugar for digestion and weight loss

Brown Sugar Benefits: व्हाइट शुगर से ज्यादा ब्राउन शुगर का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। क्योंकि व्हाइट शुगर में कार्बोहाइड्रेड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसका सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा भी अधिक मिलती है, जो सेहत को नुकसान पंहुचा सकता है। लेकिन ब्राउन शुगर गुड़ का ही एक शुद्ध रूप होता है। ब्राउन शुगर में लो कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी आदि कई सारे पोषक तत्त्वों के गुण पाए जाते है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है।

ब्राउन शुगर केमिकल फ्री होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जिन लोगों को मीठा पसंद है वह ब्राउन शुगर का सेवन कर सकते है। ब्राउन शुगर का सेवन करना वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ये पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते है ब्राउन शुगर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

ब्राउन शुगर के फायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए ब्राउन शुगर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ब्राउन शुगर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन कम करने में मदद करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते है तो ब्राउन शुगर का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मददगार होता है, अजवाइन और काला नमक

2. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए ब्राउन शुगर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ब्राउन शुगर का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट से जुड़ी समस्या को भी दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

3. पीरियड्स में फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए ब्राउन शुगर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ब्राउन शुगर में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए महिलाओं को सफेद शुगर की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करना चाहिए।
यह भी पढ़े: विटामिन बी3 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में करें, इन 4 चीजों को शामिल

4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। ब्राउन शुगर में विटामिन बी मौजूद होता है,जो एजिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल