स्वास्थ्य

Pregnancy में Hot Flashes क्यों आती हैं? Cleveland Clinic से जानें अचानक गर्मी और पसीना आने की वजह

Pregnancy Hot Flashes: प्रेग्नेंसी के दौरान बार बार गर्मी महसूस होना और ज्यादा पसीना आना सामान्य है या नहीं? क्लीवलैंड क्लिनिक और एनएचएस से जानें इसके कारण और गर्मी से राहत पाने के आसान तरीके।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
Pregnancy Hot Flashes, Hot Flashes During Pregnancy
Hot Flashes During Pregnancy (representative image) image credit Gemini

Hot Flashes During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान कुछ महिलाओं को अचानक शरीर में गर्मी महसूस होने लगती है और पसीना भी ज्यादा आ सकता है। कई बार यह गर्मी इतनी अचानक महसूस होती है कि समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव इसके पीछे एक वजह हो सकते हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में हॉट फ्लैश क्यों आते हैं और इससे राहत पाने के लिए क्या किया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी में क्यों महसूस होती है ज्यादा गर्मी?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हार्मोन का स्तर तेजी से बदलता है। खासकर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन में होने वाले बदलाव से अचानक गर्मी महसूस हो सकती है। हॉट फ्लैश प्रेग्नेंसी के शुरुआती समय में आम हो सकते हैं और कुछ महिलाओं में दूसरी तिमाही तक भी जारी रह सकते हैं।

प्रेग्नेंसी में ज्यादा पसीना आना सामान्य है?

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस कर सकता है। इसका एक कारण हार्मोनल बदलाव और त्वचा तक बढ़ने वाली ब्लड सप्लाई है। इस वजह से पसीना भी सामान्य से ज्यादा आ सकता है।

क्या हॉट फ्लैश प्रेग्नेंसी का शुरुआती संकेत है?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, हॉट फ्लैश प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षणों में नहीं माना जाता। हालांकि, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हार्मोन तेजी से बदलते हैं, इसलिए इस दौरान कुछ महिलाओं को हॉट फ्लैश महसूस हो सकते हैं।

प्रेग्नेंसी में हॉट फ्लैश से कैसे राहत पाएं?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, गर्मी महसूस होने पर ठंडे पानी से नहाना, पर्याप्त पानी पीना, पंखे का इस्तेमाल करना और हल्के कपड़े पहनना मददगार हो सकता है।

हॉट फ्लैश होने पर कब सावधान होना चाहिए?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, अगर गर्मी, पसीना या ठंड लगने जैसी परेशानी लगातार बनी रहती है तो शरीर का तापमान जांच लेना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि बुखार तो नहीं है। प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी ऐसी परेशानी को लेकर चिंता हो तो डॉक्टर या मैटरनिटी टीम से बात करना बेहतर है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
01 Oct 2026 03:47 pm
Published on:
01 Oct 2026 03:38 pm