स्वास्थ्य

Winter cold feet causes: खुब कपड़े पहनने के बाद भी गर्म नहीं होते पैर, वजह ये 3 समस्याएं

Winter cold feet causes: जब आपके पैर लगातार ठंडे रहते हैं तो इसके पीछे का कारण खून की कमी हो सकती है। इसके साथ ही रेड ब्लड सेल्स की कमी भी इसका का एक कारण हो सकती है।

2 min read
Winter cold feet causes

Winter cold feet causes: कुछ लोगों को हर मौसम में ठंड लगती है इसीलिए, उनके हाथ-पैर हमेशा ही बर्फ जैसे ठंडे हो सकते हैं। कुछ लोग जिन्हें बहुत अधिक ठंड लगती है उनके हाथ-पैरों में ठंडक (Winter cold feet causes) अधिक महसूस हो सकती है। मोजे पहनने या मोटे कंबल ओढ़ने के बाद भी उनके शरीर का तापमान वैसे का वैसा ही रहता है। लेकिन, ऐसा क्यों होता है कि इन लोगों को अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगती है या इनके हाथ-पैर हमेशा ठंडे क्यों रहते हैं। अक्सर इस समस्या को लोग अनदेखा कर देते हैं। लेकिन इस समस्या को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इसलिए आज हम इस लेख में जानेंगे की इसकी वजह क्या है।

क्या है ज्यादा हाथ पैर ठंडे रहने की वजह : Winter cold feet causes

Winter cold feet causes: खराब ब्लड सर्कुलेशन का होना

जो लोग लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठकर कार्य करते हैं या जिनकी शारीरिक गतिविधि बहुत कम होती है, उनके रक्त संचार में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इससे पैरों में रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता, जिससे पैरों का तापमान कम हो सकता है। शरीर में रक्त का उचित संचार न होने के कारण हाथों और पैरों के ठंडा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Winter cold feet causes: खून की कमी के कारण

जब आपके पैर लगातार ठंडे रहते हैं तो इसके पीछे का कारण खून की कमी हो सकती है। इसके साथ ही रेड ब्लड सेल्स की कमी भी इसका का एक कारण हो सकती है। जब शरीर में विटामिन बी12, फोलेट, आयरन की कमी या क्रोनिक किडनी डिजीज होती है तब भी हमें इस समस्या का सामना करना पड़ जाता है।

Winter cold feet causes: डायबिटीज के कारण

हाई ब्लड शुगर से प्रभावित व्यक्तियों में शरीर का तापमान सामान्य से भिन्न रहता है। इसके परिणामस्वरूप उन्हें अधिक ठंड का अनुभव हो सकता है और उनके हाथ-पैर भी ठंडे हो जाते हैं। वास्तव में, उच्च रक्त शर्करा स्तर के कारण डायबिटीज के मरीजों की नसें संकुचित हो जाती हैं। इस स्थिति के कारण नसों में रक्त प्रवाह कम हो जाता है, जिससे पैरों के तलवे ठंडे हो जाते हैं।

ठंडे पैरों की समस्या के उपाय : Remedies for the problem of cold feet

यदि आप ठंडे पैरों की समस्या से परेशान रहते हैं और इससे आराम पाना चा​हते हैं तो इसके लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं जैसे हमेशा मौजे पहने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें, सोते समय पैरों के नीचे ​तकिया रखें, ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, ये आदि उपाय आप के काम आ सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
21 Dec 2024 10:10 am
Also Read
View All

अगली खबर