31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eye Cancer Drop : सुअर के वीर्य से वैज्ञानियों ने बनाया आंखों का ड्रॉप, खतरनाक कैंसर इलाज के लिए तैयार

Eye cancer, eye drop made from Pig semen : नए शोध के मुताबिक, आंखों के कैंसर का इलाज करने के लिए आई ड्रॉप तैयार किया जा रहा है। चूहों पर इसका परीक्षण भी सफल रहा है। सुअर के सीमेन से तैयार इस ड्रॉप के बारे में खास बातें जानिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Mar 31, 2026

Eye cancer, eye drop made from Pig semen, eye drop for cancer, eye drop treat rare eye cancer,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Eye Cancer Drop: आए दिन हमारे वैज्ञानिक कुछ ना कुछ ऐसा खोज कर रहे हैं जिससे हमारा जीवन आसान हो सके। जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी (Georgia State University) के डॉ. युआन लियू (Dr. Yuan Liu) की शोधकर्ता टीम ने कमाल का आई ड्रॉप बनाया है। स्टडी में दावा किया गया है कि इससे आंखों के खतरनाक कैंसर का इलाज किया जाएगा। उससे भी खास बात ये है कि इसे सुअर के वीर्य (Pig Semen Eye Drop) बनाया गया है।

Pig Semen Eye Cancer | सुअर का सीमेन कैंसर से बचाने में कारगर

नेचर (Nature) में प्रकाशित शोध के मुताबिक, कैंसर कोशिकाओं के इलाज के लिए प्राकृतिक प्रोटीन (जैसे सीमेन में पाए जाने वाले तत्व) पर शोध पिछले 5 से 7 वर्षों से विभिन्न चरणों में चल रहा था। हालांकि, सुअर के सीमेन में मौजूद 'SPINK3' प्रोटीन के विशिष्ट प्रभाव को लेकर कई सालों से शोध किया जा रहा है।

Rare Eye Cancer Retinoblastoma | दुर्लभ आंखों के कैंसर का हो सकेगा इलाज

बच्चों में एक दुर्लभ और खतरनाक कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा (Retinoblastoma) आंखों में होती है। इससे बचाने के लिए इस आई ड्रॉप का इस्तेमाल किया जाएगा। रेटिनोब्लास्टोमा एक ऐसा कैंसर है जो छोटे बच्चों की आंखों की रेटिना में विकसित होता है। बता दें, मौजूदा समय में इस कैंसर के लिए कीमोथेरेपी या सर्जरी का सहारा लिया जाता है, लेकिन यह 'आई ड्रॉप' आसान विकल्प बन सकता है।

इस अध्ययन का लक्ष्य कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करना और उन्हें नष्ट करना है, जिससे पीड़ित बच्चे की आंखों की रोशनी बचाई जा सके। सीमेन में कुछ ऐसे गुण पाए गए हैं जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में प्रभावी हो सकते हैं।

चूहों पर सफल रहा परीक्षण

इस आई ड्रॉप का परीक्षण जारी है। इसे पहले चूहों पर किया गया, जिन्हें मानव रेटिनोब्लास्टोमा (आंख का कैंसर) कोशिकाएं दी गई थीं। परीक्षण में देखा गया कि ड्रॉप्स डालने के बाद ट्यूमर का आकार काफी घटा और आंकों की स्वस्थ कोशिकाओं को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बता दें, अभी इसके कई परीक्षण होने के बाद ये आम लोगों को मिल पाएगी।

मुख्य वैज्ञानिक का क्या है कहना

वर्तमान में, इस कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली कीमोथेरेपी बच्चों की आंखों की रोशनी और कभी-कभी पूरी आंख को ही नुकसान पहुंचाती है। डॉ. लियू का मानना है कि यह आई ड्रॉप एक 'टारगेटेड थेरेपी' की तरह काम करेगी, जो बिना नुकसान पहुंचाए सिर्फ कैंसर को खत्म करेगी।

अब देखते हैं कि ये आई ड्रॉप कितनी जल्दी आती है!