1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid New Variant Symptoms : नया कोरोना “सिकाडा” ये हैं लक्षण, CDC का कहना- इन अंगों पर करता है अटैक

Symptoms of new COVID variant 2026 : नए कोविड वैरिएंट को लेकर खबरें आ रही हैं। ये अमेरिका में सबसे अधिक फैला है। 23 से अधिक देशों में भी पसर चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने न्यू कोविड 2026 वैरिएंट के लक्षण बताए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Apr 01, 2026

Covid New Variant 2026, Covid New Variant Symptoms, BA 3.2 Symptoms, Covid New Variant Cicada kya hai,

Covid New Variant 2026 (प्रतीकात्मक तस्वीर) | Credit- Gemini AI

Covid New Variant BA 3.2 Symptoms : कोविड 19 के नए वैरिएंट सिकाडा BA 3.2 का संक्रमण अमेरिका के 25 राज्य और 23 से अधिक देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) इसको लेकर चिंतित है। नए कोविड वैरिएंट के लक्षण को कुछ हद तक समझा गया है। सीडीसी और डब्ल्यूएचओ की जानकारी के आधार पर कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण (Symptoms of new COVID variant 2026) के बारे में जानते हैं। समझते हैं कि क्या ये पुराने लक्षणों से अलग है?

BA 3.2 Symptoms | CDC ने बताए ये लक्षण

सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) कहता है, ऊपरी श्वसन तंत्र (Upper Respiratory Tract) पर इसका अधिक प्रभाव दिख रहा है। ओमिक्रॉन के अन्य वंशजों की तरह, यह भी मुख्य रूप से नाक, गले और सांस की नली को को प्रभावित कर रहा है।

Covid New Variant 2026 Symptoms | नए कोविड वैरिएंट सिकाडा के लक्षण देखिए

श्रेणीप्रमुख लक्षण
सबसे सामान्यगंभीर गले की खराश (Severe Sore Throat), नाक बहना या बंद होना, सूखी खांसी।
शारीरिक लक्षणतेज थकान और कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द (Body Aches), सिरदर्द।
बुखारहल्का बुखार या कंपकंपी (Chills)।
श्वसन संबंधीसांस लेने में हल्की तकलीफ (कुछ मामलों में)।
अन्यस्वाद या गंध का जाना (अब यह लक्षण पहले की तुलना में कम देखा जा रहा है), दस्त या उल्टी।
कोविड 19 नया वैरिएंट BA 3.2 के लक्षणों को टेबल में समझिए

Symptoms of new COVID variant 2026 | क्या लक्षण अलग हैं?

CDC और WHO इस नए वैरिएंट को लेकर लगातार शोध कर रहा है ताकि इसके बारे में पता चल सके। अभी तक के जांच में ये बात समझ आई है कि गले में भयंकर खराश, और अत्याधिक थकान मुख्य रूप से देखने को मिल रहा है। काफी हद तक इसके और फ्लू के लक्षण एक जैसे हैं। इसलिए, बिना जांच के ये बता पाना मुश्किल होगा कि पीड़ित व्यक्ति किस वजह से बीमार है।

Is the new variant more severe? नया वैरिएंट (BA.3.2/Cicada) तेजी से फैलने में सक्षम

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि इसमें लगभग 70-75 म्यूटेशन हैं, जो इसे पिछली इन्फेक्शन या वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी को चकमा देने में मदद कर सकते हैं। यह पुराने वैरिएंट्स के मुकाबले तेजी से फैलने की क्षमता रखता है।

Covid Test | नए वैरिएंट का कैसे चलेगा पता?

WHO का कहना है कि लक्षण दिखने पर कोविड टेस्टिंग ही यह पता लगाने का एकमात्र तरीका है कि आपको कोविड है या सामान्य फ्लू, क्योंकि दोनों के लक्षण अब बहुत मिलते-जुलते हैं।