
कोरोना का नया वैरिएंट (प्रतीकात्मक तस्वीर) | Photo- Patrika
Covid New Variant 2026 BA 3.2 : कोरोना का वो दौर आज भी सहमा देता है। पर, वैक्सीन के कारण कोविड 19 वायरस को खत्म करने में काफी हद तक कामयाबी मिली। लेकिन, अभी तक कोविड 19 पूरी तरह गया नहीं। अमेरिका की हेल्थ संस्था सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) ने बताया है कि यूएस के 25 राज्यों और 23 देशों में कोविड 19 का नया वैरिएंट बीए 3.2 (COVID19 variant BA 3.2) फैल चुका है।
अमेरिका में इस नए कोरोना वायरस के वैरिएंट के कारण स्वास्थ्य एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही हैं। साथ ही लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा जा रहा है।
कोविड 19 का नया वैरिएंट बीए 3.2 का पहला केस दक्षिण अफ्रीका में साल 2024 में मिला था। पर जिस तरह से अब वो करीब दो साल बाद फैल रहा है उसको लेकर स्वास्थ्य एंजेंसियां चिंतित हैं। साथ ही लगातार इसको लेकर वैज्ञानिक जांच करने में जुटे हैं।
डॉ. हिमांशु गुप्ता (आपातकालीन हेल्थ विशेषज्ञ) पत्रिका को बताया है, कोविड 19 हमारे लिए अब नया नहीं है। हमने इससे लड़ने के लिए काफी हद तक रास्ते तलाश लिए हैं। एक बार वायरस आने के बाद उसके नए-नए वैरिएंट आते हैं। हां, कई बार उनको संभालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इस नए वैरिएंट को लेकर अभी तक घातक रिजल्ट देखने को नहीं मिल रहे हैं और ना ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इसको लेकर गंभीर चेतावनी या कोई गाइडलाइन जारी की गई है। इसलिए, अपने बचाव के लिए सतर्क रहें और अगर आप विदेश की यात्रा करते हैं तो खासकर, ध्यान रखें। मास्क पहनने से लेकर हाइजीन मेंटेन रखें।
डॉ. अमनदीप अग्रवाल (सीनियर फिजिशियन) ने पत्रिका से कहा, कोरोना को लेकर पहले की तरह डरने की आवश्यकता नहीं है। पैनिक होने से स्थिति बनने की बजाय बिगड़ती है। वायरस से लड़ने का तरीका है कि संक्रमण से बचने के लिए बेसिक हाइजीन को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें। अगर जरूरी ना हो तो विदेश की यात्रा से बचें। साथ ही कोविड 19 जैसे कोई लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर्स को दिखाएं।
अगर आप भी उपरोक्त किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। साथ ही अगर आप पिछली बार कोविड संक्रमण से जूझ चुके हैं तो भी सावधानी बरतें।
Updated on:
27 Mar 2026 10:53 am
Published on:
27 Mar 2026 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
