स्वास्थ्य

Winter Health: सर्दियों में बढ़ा हुआ बीपी कहीं आपकी किडनी को बिगाड़ तो नहीं रहा? जानें हाई ब्लड प्रेशर और किडनी का संबंध

Winter Health: सर्दी के मौसम में ब्लड प्रेशर का बढ़ना सामान्य माना जाता है कि यह सर्दी की वजह से बढ़ गया है, लेकिन ध्यान दें ऐसा करना आपको कई बार भारी पड़ सकता है। सर्दी में बीपी का बढ़ना आपको किडनी की बीमारियों का मरीज बना सकता है।
2 min read
Jan 17, 2026
Hypertension and kidney
Hypertension and kidney (image- geminiAI)

Winter Health: सर्दी का मौसम आता नहीं है कि स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ना शुरू हो जाती हैं। किसी की पुरानी बीमारी लौट आती है तो किसी को नई बीमारी हो जाती है। बीमारियों के नाम याद करना उनके इलाज से ज्यादा मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये होती ही इतनी ज्यादा संख्या में हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर का बढ़ना, जो कहीं न कहीं हमारी किडनी के लिए समस्या बढ़ा देता है।

आइए जानते हैं कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है? ब्लड प्रेशर का किडनी की बीमारियों से क्या संबंध है? इसके लक्षण क्या होते हैं और इसके बचाव के लिए क्या-क्या करना चाहिए?

सर्दियों में क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर?(Hypertension And Kidney)

सर्दी के मौसम में जब बाहरी तापमान कम होता है, तो हमारा शरीर अंदर की गर्मी बनाए रखने के लिए नसों पर दबाव डालता है। इसी दबाव के कारण हमारी नसें सिकुड़ जाती हैं, जिसे 'वैसोकॉन्स्ट्रिक्शन' कहते हैं। जब खून बहने के लिए नसों में पर्याप्त जगह नहीं होगी, तो सीधी सी बात है कि रक्त का दबाव बढ़ेगा। यही कारण है कि सामान्य व्यक्ति का बीपी भी सर्दियों में बढ़ जाता है।

हाई बीपी से किडनी की बीमारी कैसे होती है?(Hypertension Links Kidney Disease)

हमारे शरीर में किडनियों का काम ही सफाई करना होता है। जब शरीर में रक्त का दबाव बढ़ेगा, तो इसमें मौजूद छोटी नसें, जो सफाई के काम में सहायक होती हैं, उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। इस दबाव से वे फटने लगती हैं जिससे किडनी डैमेज होने लगती है। बहुत दुर्लभ स्थितियों में तो इसकी गंभीरता व्यक्ति की जान तक ले लेती है।

किडनी की कौन सी बीमारियां बढ़ती हैं?(Kidney Disease Winter)

  • किडनी में सूजन होना
  • पथरी का बनना
  • यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)
  • क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD)

सर्दियों में किडनी की समस्या बढ़ने के कारण क्या होते हैं?(Kidney Disease Cause)

  • पानी कम पीना
  • विटामिन डी की कमी होना
  • पसीना कम आना

ब्लड प्रेशर के कारण किडनी की बीमारी होने के लक्षण क्या होते हैं?(Hypertension Links Kidney Disease Symptoms)

  • आंखों के नीचे सूजन आना
  • पैरों में भारीपन महसूस होना
  • बार-बार पेशाब के लिए जाना
  • सिर के पिछले हिस्से में तेज दर्द होना
  • कई बार बिना किसी कारण के ही थकान होना

बचाव के लिए क्या अपनाएं?(Hypertension Links Kidney Disease Prevention)

  • जितना हो सके खुद को गर्म रखें।
  • नमक का सेवन सीमित करें।
  • यदि पहले से बीपी या किडनी के मरीज हैं, तो नियमित रूप से जांच कराएं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालिफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं, बल्कि इस बारे में संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
17 Jan 2026 12:21 pm
Published on:
17 Jan 2026 12:20 pm
Also Read
View All
Burping And Gas: बार-बार डकार क्यों आती है? मेयो क्लिनिक की रिसर्च से जानिए कारण और कब ये नुकसानदायक हो सकती है

Uterine Fibroids: बिना लक्षण भी हो सकती है यह बीमारी; जानिए यूट्राइन फाइब्रॉइड के संकेत और कब डॉक्टर से मिलना चाहिए

Stomach Flu: पेट में मरोड़, उल्टी और पानी जैसे दस्त? मेयो क्लिनिक से जानें वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस के शुरुआती लक्षण

Empyema Cause: फेफड़ों के बाहर जमा हो सकता है पस, मेयो क्लिनिक से जानिए क्या है एम्पायमा और इसके संकेत

Epiglottis Function: क्या है एपिग्लॉटिस? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कैसे गले का यह छोटा फ्लैप खाने को फेफड़ों में जाने से रोकता है