स्वास्थ्य

WOMENS HEALTH : ये आठ जांचें जरूर कराएं, बचेंगी घातक बीमारियों से

बढ़ती उम्र के साथ लड़कियों में कई शारीरिक बदलाव के साथ कई समस्याएं देखने में आती हैं। किशोरावस्था में मासिक चक्र शुरू होना, शादी, गर्भावस्था, मेनोपॉज सहित कई बदलाव आते हैं।

less than 1 minute read
Mar 09, 2020
WOMENS HEALTH

घर की जिम्मेदारियों व कॅरियर में संतुलन बनाने की कोशिश में खुद को सेहतमंद रख पाना बड़ी चुनौती होती है। इनमें तनाव, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, ऑटोइम्यून रोग व ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमरियां उम्र के साथ बढ़ती हैं। उम्र से अधिक दिखना, व्यवहार परिवर्तन के साथ अन्य दिक्कतें भी होती हैं। रोगों से बचाव के लिए समय पर जांच व इलाज जरूरी होता है।
ये वे 8 जांचें जो आपको बताएंगी कितना स्वस्थ हैं
कुछ जांचें हैं जिनको हर महिला को समय-समय पर कराना चाहिए। इससे होने वाली दिक्कतों को समय पर रोका जा सकता है।

थायरॉयड टेस्ट (THYROID TEST) : साल में इसे एक बार कराना जरूरी होता है।
एचबीए1सी (HBA1C) : हर छह माह में एक बार कराना चाहिए।
बीपी (BLOOD PRESSURE): हर छह माह में एक बार नपवाना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल (CHOLESTROL): साल में एक बार लिपिड प्रोफाइल करानी चाहिए।
मेमोग्राफी (MEMOGRAPHY): बे्रस्ट कैंसर की पहचान के लिए यह जांच कराते हैं।
पैप स्मीयर टैस्ट (PAP SMEAR TEST): 40 के बाद हर तीन साल में पैप टैस्ट कराने की सलाह देते हैं। यह टेस्ट गर्भाशय के कैंसर की जांच के लिए कराते है।
स्किन टेस्ट (SKIN TEST): त्वचा पर मौजूद मस्से का रंग या आकार बदले, तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।
वजन (WEIGHT): तेजी से बढ़ता शरीर का वजन कई रोगों की वजह बनता है। समय-समय पर वजन जांचती रहें। इससे वजन नियंत्रित रख सकती हैं।

एक्सपर्ट : डॉ. स्वाति अग्रवाल, फिजिशियन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर

Published on:
09 Mar 2020 02:17 pm