स्वास्थ्य

World Arthritis Day 2025: एक्टिव लाइफस्टाइल के बावजूद अर्थराइटिस क्यों? 30-40 की उम्र के लिए चेतावनी

World Arthritis Day 2025: आज, 12 अक्टूबर को World Arthritis Day मनाया जाता है। ऐसे में आर्थराइटिस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 2025 की थीम है 'Achieve Your Dreams'।

2 min read
Oct 12, 2025
Arthritis in 30s and 40s|फोटो सोर्स – Freepik

World Arthritis Day 2025: आर्थराइटिस को लंबे समय तक एक उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता रहा है, लेकिन अब आधुनिक जीवनशैली के दौर में यह बीमारी 30-40 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी नजर आ रही है। आज, 12 अक्टूबर को World Arthritis Day 2025 मनाया जा रहा है। ऐसे में आर्थराइटिस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 2025 की थीम है 'Achieve Your Dreams',। आइए समझते हैं कि कैसे यह बीमारी युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है और समय रहते क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

WHO Alert : हर मिनट 8 लोगों की जान ले रहा ‘Heart Attack’

हार्मोनल बदलाव

महिलाओं में प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव जोड़ों की सेहत को प्रभावित करते हैं। साथ ही, आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली, नींद की कमी और खराब खान-पान (जैसे जंक फूड या बहुत ज्यादा शक्कर) शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द हो सकता है।

लंबे समय तक बैठना

आजकल ज्यादातर लोग कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने घंटों बैठे रहते हैं। इससे शरीर की मांसपेशियां कमज़ोर पड़ती हैं और लचीलापन भी घटता है। लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से घुटनों और रीढ़ की हड्डी पर असमान दबाव पड़ता है। समय के साथ ये आदत जोड़ों को नुकसान पहुंचाती है और समय से पहले ऑस्टियोआर्थराइटिस का कारण बन सकती है।

जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज

खेलना-कूदना सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन अगर सही तरीके से न किया जाए तो नुकसान भी हो सकता है। बार-बार एक ही जोड़ों पर दबाव डालना, जैसे दौड़ लगाना, जिम में भारी वजन उठाना या कोई खेल में चोट लगना, cartilage को नुकसान पहुंचा सकता है। यही चोटें बाद में आर्थराइटिस की वजह बन जाती हैं।

बढ़ता वजन

थोड़ा सा भी ज्यादा वजन हमारे जोड़ों पर खासकर घुटनों और कूल्हों पर दबाव बढ़ा देता है। हर किलो अतिरिक्त वजन आपके जोड़ों के लिए भारी पड़ सकता है। युवाओं में मोटापा तेजी से बढ़ा है, और यही वजह है कि 45 से कम उम्र में आर्थराइटिस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

आर्थराइटिस के लक्षण

  • जोड़ों में दर्द, कोमलता, सूजन या अकड़न जो लगातार छह सप्ताह या उससे अधिक समय तक बनी रहे।
  • सुबह उठने के बाद जोड़ों में अकड़न जो 30 मिनट या उससे अधिक समय तक महसूस हो।
  • एक से अधिक जोड़ों में लक्षण दिखाई दें।
  • छोटे जोड़ों जैसे कलाई, हाथ और पैरों के कुछ जोड़ सबसे पहले प्रभावित हो सकते हैं।
  • शरीर के दोनों तरफ के जोड़ एक साथ प्रभावित होते हैं।

कैसे रखें जोड़ों का ध्यान?

  • कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर आहार लें, जैसे दूध, दही, बादाम और सुबह की धूप।
  • रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें और अपने वजन को संतुलित रखें।
  • लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें बीच-बीच में खड़े होकर हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें।
  • जोड़ों में दर्द लगातार 2-3 हफ्तों तक बना रहता है, तो बिना देरी के डॉक्टर से परामर्श लें।

ये भी पढ़ें

World Heart Day 2025: सिर्फ सीने का दर्द नहीं, ये संकेत भी हैं हार्ट प्रॉब्लम के, जानिए दिल के लिए हेल्दी फूड्स

Updated on:
12 Oct 2025 09:27 am
Published on:
12 Oct 2025 09:26 am
Also Read
View All

अगली खबर