स्वास्थ्य

World Chocolate Day 2022: चॉकलेट हाई ब्लड प्रेशर से लेकर तनाव को कम करने में होता है फायदेमंद, जानें वर्ल्ड चॉकलेट डे पर इसके फायदे

World Chocolate Day 2022: हर 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को चॉकलेट से मिलने वाले फायदे के बारे में जागरूक करना है। चॉकलेट स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

2 min read
World Chocolate Day 2022 Health Benefits

World Chocolate Day 2022: आज वर्ल्ड चॉकलेट डे है। वर्ल्ड चॉकलेट डे के दिन वर्ल्ड के लोगों को चॉकलेट से होने वाले फायदे के बारे में बताया जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक चॉकलेट खाना काफी पसंद करते है। प्रेमियों के लिए भी चॉकलेट का खास महत्व होता है। चॉकलेट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चॉकलेट में कई सारे पोषक तत्त्व के गुण पाए जाते है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये हाई बीपी से लेकर तनाव को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते है वर्ल्ड चॉकलेट डे पर चॉकलेट का सेवन करने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

चॉकलेट खाने के फायदे

1. तनाव को दूर करने में फायदेमंद
तनाव को दूर करने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। डार्क चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते है, जो तनाव को दूर करने में मदद करते है। साथ ही इसका सेवन करने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कंट्रोल रहते हैं।
यह भी पढ़े: आपके भी बच्चों में दिखते है ये लक्षण, तो हो जाएं सतर्क, बन सकते है डिप्रेशन की वजह

2. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। डार्क चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते है, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। डार्क चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है।
यह भी पढ़े: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपने डाइट में करें इन चीजों को शामिल, आंखें रहेंगी हमेशा स्वस्थ

4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। डार्क चॉकलेट फैट को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
07 Jul 2022 01:13 pm
Also Read
View All
AC Side Effects: एसी के कारण होने वाली सूखी खांसी से कैसे बचें, पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताया कितने पर सेट करें तापमान

Cracked Heels Causes: डायबिटीज और थायराइड के कारण भी फट सकती हैं एड़ियां, डॉक्टर से जानें इसकी वजह

Heart Attack Causes: बिना लक्षण वाले हार्ट अटैक की वजह हो सकता है सॉफ्ट प्लाक, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए कौन से एडवांस टेस्ट जरूरी

Brain Freeze: कुछ लोगों को ठंडी चीजें खाते ही क्यों होता है तेज सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें इसके पीछे की साइंस

Kidney Stone Symptoms in Hindi: गर्मी में पथरी बनने की वजह हो सकता है साइलेंट डिहाइड्रेशन, डॉक्टर ने बताया रोजाना कितने लीटर पानी है जरूरी