स्वास्थ्य

World No Tobacco Day 2021: तंबाकू का सेवन करने वालों में कोरोना वायरस का खतरा 50 प्रतिशत तक ज्यादा

World No Tobacco Day 2021: आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्षगांठ पर मनाया जाता है। इस समय यूथ को तंबाकू एवं निकोटीन से बचाया जाना जरुरी है। देश में लगभग 30 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2021, 8:41 AM IST
World No Tobacco Day 2021:
प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहे तंबाकू उत्पाद, किराणा से लेकर स्टेशनरी दुकान तक आसानी से हो रही बिक्री

World No Tobacco Day 2021: आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। दुनिया भर में तंबाकू सेवन करने वाले लाखों लोगों की विभिन्न बीमारियों चलते मौत हो हो जाती है। कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर में तंबाकू सेवन वाले लोगों को सामान्य व्यक्तियों के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक खतरा रहता है। तंबाकू के सेवन से व्यक्ति का श्वसन तंत्र और फेफडें खराब हो जाते हैं और कोरोना वायरस का पहला अटैक शरीर में इन्हीं अंगों पर होता है। अगर कोविड से होने वाली मौतों पर नजर डालें तो उन्हीं मरीजों की मौत का सबसे अधिक खतरा है जिनके फेफड़ें बीमारियों से ग्रसित है ।

एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 15 वर्ष से अधिक आयु के करीब 30 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें से लगभग 20 करोड़ लोग तंबाकू को गुटखा, खैनी, पान मसाला या पान के रूप में सीधे अपने मुंह में रख लेते हैं, जबकि दस करोड़ लोग ऐसे हैं जो सिगरेट, हुक्का या फिर सिगार में तंबाकू भरकर कश लगाते हैं और इसका धुआं अपने फेफड़ों में भर लेते हैं। जो लोग चबाने वाले तंबाकू, गुटका आदि का सेवन करते हैं उनमें मुंह के कैंसर का खतरा सबसे अधिक होता है।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण का असर तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर ज्यादा हो रहा है। धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के लंग्स की कोशिकाओं में कोरोना का संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में अधिक होने की संभावना होती हैं। धूम्रपान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है, जिससे कोरोना संक्रमण की संभावना बनी रहती है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्षगांठ पर मनाया जाता है। इस समय यूथ को तंबाकू एवं निकोटीन से बचाया जाना जरुरी है। देश में लगभग 30 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम उम्र में तंबाकू का सेवन शुरू करते हैं, जिसकी औसत उम्र तंबाकू शुरू करने की लगभग 15 वर्ष हैं। तंबाकू हृदय व सांस के अंग के रोगों का खतरा चार गुना ज्यादा कर देता है। स्ट्रोक का खतरा दो गुना अधिक कर देता है।

तंबाकू की वजह से लगभग 25 तरह की बीमारी व 40 तरह के कैंसर हो सकते हैं। इसकी वजह से दातों का सड़ना, मसूड़ों का रोग, मुंह से बदबू होना, दात के बदरंग होना भी होता है। नियमित रूप से तंबाकू सेवन करने से सांस का फूलना, टीबी, माइग्रेन, सिरदर्द, असमय बालों का झड़ना व सफेद होना, आंखों में मोतियाबिंद की परेशानी, हृदय की बीमारी व हार्ट अटैक, पेट में फोड़ा, खून की बीमारी पुरषों में नपुंसकता आदि की बीमारी भी हो सकती है।

Web Title: World No Tobacco Day 2021: Tobacco users have up to 50 percent higher risk of corona virus

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह