स्वास्थ्य

इस दिग्गज खिलाड़ी को हुई ये बीमारी, अचानक अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण

Yashasvi Jaiswal Admitted: अभी हाल ही की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी जायसवाल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते है कि किस बीमारी के कारण जायसवाल को भर्ती होना पड़ा और डॉ मनोज जांगिड़ से जानते है की इस बीमारी के लक्षण क्या-क्या है?

2 min read
Dec 17, 2025
Yashasvi Jaiswal Admitted (photo-insta@yashasvijaiswal28)

Yashasvi Jaiswal Admitted: भारत के युवा बल्लेबाजों में सिरमौर यशस्वी जायसवाल को हाल ही की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खिलाड़ियों का किसी बीमारी का शिकार होना अपने आप में गंभीर बात होती है, क्योंकि आम लोग अपने ज्ञान के अनुसार कहते रहते हैं कि संतुलित आहार और पर्याप्त एक्सरसाइज से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है और यह बात इस वैज्ञानिक युग के डॉक्टरों ने भी मानी है। अब खिलाड़ी तो अपनी दिनचर्या और शरीर का वैसे ही बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं, तो उनका अस्पताल में भर्ती होना मतलब कुछ तो गहराई है। आइए जानते हैं कि यशस्वी को कौन सी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और डॉ मनोज जांगिड़ से जानते है कि इस बीमारी के क्या-क्या लक्षण हैं।

ये भी पढ़ें

Cervical Cancer Prevention: इस राज्य में फ्री शुरू हुआ सर्वाइकल कैंसर का प्राथमिक इलाज, डॉक्टर से जानें इससे बचने के 4 उपाय

क्यों भर्ती हुए यशस्वी जायसवाल?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग में राजस्थान के खिलाफ मैच खेलने के कुछ घंटों बाद यह 23 वर्षीय बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती हो गया। पुणे में हुए इस मैच के दौरान ही उनके पेट में मरोड़ उठी और मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि जायसवाल के साथ ऐसा एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस की वजह से हुआ है।

एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस क्या है?

एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस कोई खतरनाक बीमारी नहीं है। इस बीमारी में होता यह है कि आपकी आंतों और पेट में सूजन आ जाती है। आंतों की इस सूजन के कारण आपको काफी बार उल्टी के साथ दस्त की समस्या भी काफी ज्यादा हो जाती है। यदि इसकी स्थिति बढ़ जाए तो बुखार आने के चांस भी बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। शरीर में पानी की कमी होना इस बीमारी को बहुत हद तक ट्रिगर करता है और इसी कारण से जायसवाल को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, क्योंकि मैच के दौरान इतनी शारीरिक मेहनत से उनके शरीर में पानी की कमी हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस के लक्षण क्या-क्या होते हैं?

एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस के लक्षण तुरंत ही सामने आते हैं। ऐसा नहीं है कि इसके लक्षण काफी समय पहले से दिखाई देने लग जाएं। आइए जानते हैं कि इसके लक्षण क्या-क्या होते हैं:

1.पेट में बहुत ज्यादा दर्द होना।
2.पेट में मरोड़ उठना।
3.उल्टियां होना।
4.बार-बार दस्त होना।

ये भी पढ़ें

भारत में साइलेंट महामारी! 80% मरीजों में सुपरबग्स, Lancet स्टडी का बड़ा खुलासा

Published on:
17 Dec 2025 12:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर