स्वास्थ्य

Health tips : इस ठंड अपनाए ये कुछ खास योगा और रखें खुद को बिल्कुल फिट

सर्दियों के मौसम में हम अक्सर आलसी महसूस करते हैं और सुबह बिस्‍तर से उठना नहीं चाहते हैं। एक्‍सरसाइज न करने से हमारा शरीर आलसी और सुस्त हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें हैं की सर्दियों में ऐसी कौन सी योगा है जिसको कर के आप फिट रह सकते हैं।

2 min read
इस ठंड अपनाए ये कुछ खास योगा और रखें खुद को बिल्कुल फिट

नई दिल्ली। आप सर्दियों में फिट रखने के लिए कुछ योगासन को अपने फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल करें।योग का नियमित अभ्यास आपको इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही बैक्टीरिया या वायरस को खुद से दूर रखने के लिए सूर्य नमस्कार के साथ योग सेक्‍शन शुरू करें। सूर्य नमस्कार के तीन राउंड भी आपको बेहतर महसूस करने में मदद करेंगे। जानें सर्दियों में कौन सा योगा है खास।

प्लैंक पोज

यह मुद्रा एक आर्म बैलेंस पोज है जो बाहों को मजबूत करती है, पेट की मसल्‍स और रीढ़ को टोन करती है। कई मिनट तक प्लैंक का अभ्यास करने से नर्वस सिस्टम को टोन करते हुए सहनशक्ति बढ़ती है। सूर्य नमस्कार के भाग के रूप में, अष्टांग और विन्‍यास प्रवाह योग कक्षाओं में इसका कई बार अभ्यास किया जाता है। यदि आपको कार्पल टनल सिंड्रोम है तो मुद्रा को पूरी तरह से करने से बचें बल्कि फर्श पर घुटनों के बल झुककर अभ्यास करें।


त्रिकोणाशन
यह मुद्रा फ्लैट पैर को रोकने में मदद करती है, पैर की मसल्‍स को टोन करती है, पिंडलियों और हिप्‍स की मसल्‍स को मजबूत करती है, पैरों और हिप्‍स में कठोरता को दूर करती है, पीठ की वक्रता को ठीक करती है, कमर की मसल्‍स को मजबूत करती है और रीढ़ को लचीला बनाती है।


अधोमुख श्वानासन


इस मुद्रा का अभ्यास अक्सर सूर्य नमस्कार में किया जाता है। यह एक बहुत ही गतिशील मुद्रा है और यदि आप एक मिनट के लिए खुद को इस मुद्रा में होल्‍ड करती हैं तो यह बहुत वर्मिंग होती है।

Updated on:
20 Nov 2021 02:11 pm
Published on:
20 Nov 2021 02:10 pm
Also Read
View All
Hernia symptoms in Hindi: खांसने या भारी सामान उठाने पर पेट में उभार दिखे? इसे मामूली सूजन न समझें, ये हो सकता है हर्निया का संकेत

Nephrotic Syndrome Symptoms in Hindi: क्या आपकी किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन? इन 3 लक्षणों से पहचानें नेफ्रोटिक सिंड्रोम का खतरा

Nail Biting : नाखून चबाने की आदत पड़ सकती है भारी! उंगली काटने तक की आ सकती है नौबत, डॉक्टर से जानें क्या है Paronychia

सांप जैसा शरीर! दुर्लभ बीमारी का पहला मरीज बना रायपुर का 19 वर्षीय युवक, डॉक्टर से जानें X-linked Ichthyosis क्या होता है

Hands and Feet Tingling Causes: झनझनाहट के साथ अगर महसूस होती है ये 3 चीजें, तो आपकी नसें दे रही हैं इस बीमारी की वॉर्निंग, जानें क्या कहती है रिसर्च