Webseries Biggest Boxoffice Flop: कभी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली और मेकर्स के लिए बर्बादी बनी फिल्म, आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। 30 साल पुरानी इस महाफ्लॉप फिल्म को शायद अपने समय में सराहना नहीं मिली, लेकिन अब ओटीटी के दर्शकों ने इसे खोज निकाला है और इसकी कहानी का लुत्फ उठा रहे हैं...
Webseries Biggest Boxoffice Flop: अगर आपको फिल्मों में दिलचस्पी है, तो आज हम आपके लिए लाए हैं दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म की कहानी, जिसके महाफ्लॉप होने की गाथा गिनीज वर्ल्ड बुक में भी दर्ज है। ये एक विदेशी फिल्म है, जिसे बनाने के बाद मेकर्स की हालत खस्ता हो गई थी। इस फिल्म का नाम है 'कटथ्रोट आइलैंड'।
दरअसल, 'कटथ्रोट आइलैंड' का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, जिसे 2012 तक की सबसे बड़ी मनहूस फिल्म माना गया है। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि इस फिल्म को बनाने के बाद मेकर्स को 881 करोड़ रुपये का झटका लगा था। बता दें कि सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों को लेकर कई आंकड़े आपको गूगल पर मिलेंगे, लेकिन इसे सबसे महाफ्लॉप फिल्म के तौर पर गिनीज बुक में भी दर्ज है, जो बताती है कि इस फिल्म के वजह से मेकर्स को भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा था।
मगर हैरानी की बात ये है कि अब 30 साल बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पसंद की जा रही है। 1995 में बनी 'कटथ्रोट आइलैंड' एक एडवेंचर फिल्म है, जिसे रेनी हार्लिन ने डायरेक्ट किया था। इसमें गीना डेविस, मैथ्यू मोडिन, फ्रैंक लैंगेला, मौरी चायकिन से लेकर स्टेन शॉ जैसे सितारे नजर आए थे।
'कटथ्रोट आइलैंड' की कहानी खजाने की खोज के पीछे भागते लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की को अपने पिता से खजाने का नक्शा मिलता है। साथ ही, फैमिली की दुश्मनी भी देखने को मिलती है। इस कहानी में एडवेंचर और समुद्री रोमांस का भरपूर मसाला है। बता दें कि जब 'कटथ्रोट आइलैंड' रिलीज हुई, तो मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट बताती है कि मेकर्स ने इसे बनाने के लिए 100 मिलियन डॉलर का बजट लगाया था, मगर ये 10 मिलियन डॉलर भी नहीं कमा पाई थी।
इस भारी नुकसान के चलते 'कटथ्रोट आइलैंड' के स्टूडियो कैरोलको पिक्चर्स को बंद करना पड़ा था। सालों तक मेकर्स कर्ज में डूबे रहे और इस सदमे से उबर नहीं पाए लेकिन अब, 30 साल बाद, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को कुछ दर्शक पसंद कर रहे हैं, जो एक दिलचस्प बात है।