हॉलीवुड

सड़क पर बैठी छोटी लड़की पर पड़ी डायरेक्टर की नजर, रातों रात हुई फेमस, आज है सुपरस्टार, इस मामले में हुई गिरफ्तार

उन्होंने साल 2014 में 12 साल की बच्ची को गोद भी लिया था।

2 min read
May 09, 2019
rosario dawson

अमरीकी अभिनेत्री रोसारियो डावसन आज अपना बर्थडे मना रही हैं। उनका जन्म 9 मई, 1979 को न्यूयार्क में हुआ था। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। पहली बार वे मूवी 'Sesame Street' में नजर आई थीं। उन्हें पहली फिल्म किस्मत से मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार, फोटोग्राफर और डायरेक्टर लैरी क्लार्क ने न्यूयॉर्क में अपने सामने के बरामदे में बैठी एक लड़की को देखकर कहा था क्या तुम मेरी फिल्म में काम करना चाहोगी। यह लड़की रोसारिया ही थी। लैरी क्लार्क ने उन्हें फिल्म 'किड्स' में कास्ट किया था।

इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए। इस वजह से वह रातों रात फेमस हो गई थीं। रोसारिया को एक बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वर्ष 2004 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

रोसारिया ने बराक ओबामा को 2012 में फिर से चुनाव के लिए समर्थन दिया था। अभिनेत्री अब तक करीब 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2014 में 12 साल की बच्ची को गोद भी लिया था।

Published on:
09 May 2019 04:32 pm
Also Read
View All