हॉलीवुड

अभिनेत्री ने बताई आपबीती: बचपन में ऐसे होता था मेरा यौन शोषण

बेला थ्रोन ने खुलासा किया है कि बचपन में उनका भी यौन शोषण हुआ था
2 min read
Jan 09, 2018
Bella Throne
Bella Throne

अब अभिनेत्रियां अपने साथ हुए यौन शोषण या बुरे व्यवहार के बारे में बोलने से हिचकती नहीं हैं। हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने खुद के साथ हुए यौन शोषण की कहानियां बताई हैं। इन कहानियों में अभिनेत्रियों ने बताया है कि किस तरह से इंडस्ट्री के पॉवरफुल लोगों ने उनका यौन शोषण किया। अब इस लिस्ट में हॉलीवुड अभिनेत्री बेला थ्रोन का नाम भी जुड गया है। दरअसल बेला थ्रोन ने खुलासा किया है कि बचपन में उनका भी यौन शोषण हुआ था। हांलांकि बेला ने उनका यौन शोषण करने वाले का नाम नहीं बताया।

यह भी पढ़ें.. सलमान की जोया करना चाहती हैं सलीम से रोमांस

बेला ने बताया कि जब वे 14 वर्ष की हुई, तब तक उनका यौन शोषण होता रहा। बेला थ्रोन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो डाली है। इस फोटो के साथ बेला ने कैप्शन में लिखा, 'बचपन में मेरा भी यौन शोषण हुआ था। मुझे याद है कि यह तब रुका था जब मैं 14 साल की हो गई थी।' बेला ने बताया कि 14 वर्ष की उम्र तक उनका यौन शोषण किया गया। बेला का कहना है कि एक दिन उन्होंने हिम्मत करके अपने कमरे के दरवाजे को लॉक कर लिया। बेला का कहना है कि उन्होंने इस यौन शोषण के खत्म होने का इंतजार किया और फाइनली उनको इससे छुटकारा मिल गया। बेला ने यह भी लिखा कि हरकोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि इससे वह जिंदा बाहर आ जाए। बेला ने सभी से अपील भी की है कि जिनके साथ यौन शोषण हुआ है, उनके साथ खडे हों। बेला के फैंस ने उनकी इस फोटो और कहानी को अलग अलग सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बेला को समर्थन भी दिया। बेला अपने प्रशंसकों से मिल रहे इस समर्थन से खुश हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी दिया है।

Updated on:
09 Jan 2018 06:40 pm
Published on:
09 Jan 2018 04:42 pm