हॉलीवुड

इस मॉडल के लिए जानलेवा साबित हुई कैटवॉक, स्टेज पर रैंपवॉक के दौरान हुआ बेसुध, हुई दर्दनाक मौत

स्थानीय मीडिया के खबर के मुताबिक, रनवे से जाने के लिए मुड़ने के दौरान 26 वर्षीय मॉडल गिर गया।
less than 1 minute read
Apr 28, 2019
brazilian-model-dies-after-collapsing-on-catwalk-at-fashion-week
brazilian-model-dies-after-collapsing-on-catwalk-at-fashion-week

साओ पाउलो फैशन वीक ( Sao Paulo Fashion Week ) के अंतिम दिन शनिवार को कैटवॉक के दौरान ब्राजील का एक मॉडल बेसुध हो कर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

संगठन ने एक बयान में बताया, ‘एसपीएफडब्ल्यू को अभी तत्काल मॉडल टेल्स सोएर्स की मौत की खबर मिली है, वह ओक्सा शो के दौरान अचानक बीमार हो गए।’ संगठन ने मौत का कारण नहीं बताया है।

स्थानीय मीडिया के खबर के मुताबिक, रनवे से जाने के लिए मुड़ने के दौरान 26 वर्षीय मॉडल गिर गया। डॉक्टरों ने तत्काल उसकी चिकित्सा शुरू की। एसपीएफडब्ल्यू ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद वहां पर मौजूद सभी लोग और टीम सदमें में हैं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि अचानक यह कैसे हो सक ता है।

Updated on:
28 Apr 2019 12:01 pm
Published on:
28 Apr 2019 12:01 pm