
actress-dipika-kakar-faint-on-set-of-show-pani-puri
मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakar ) आज कल टीवी सीरियल 'पानी पूरी' ( pani puri ) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में शूटिंग के दौरान वह सेट पर बेहोश हो गईं। एक्ट्रेस की तबियत बिगड़ते ही सेट पर हड़कंप का माहौल हो गया। उन्हें तुंरत ही सोफे पर लिटाया गया। इस बात की जानकारी शो के प्रोड्यूसर संदीप सकिंद ने एक फोटो शेयर करते हुई दी है।
निर्माता ने सेट पर दीपिका के बेहोश होने की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हिरोइन तो बेहोश हो गई।' सामने आई फोटो में दीपिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। फैन्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि दीपिका किसी सीन की शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई हैं। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस होने के कारण दीपिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
फिलहाल दीपिका कक्कड़ बिल्कुल ठीक हैं। इस बात की जानकारी खुद उनके पति शोएब इब्राहिम ने दीपिका की एक तस्वीर शेयर कर दी है। शोएब ने लिखा- मेरा बीमार बच्चा ठीक हो गया। दुआओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।
Updated on:
28 Apr 2019 11:03 am
Published on:
28 Apr 2019 11:03 am
