हॉलीवुड

एक फिल्म के 100 करोड़ लेने वाली इस अभिनेत्री ने आखिर क्यों छोड़ दी एक्टिंग, जानें वो वजह

एक फिल्म के 100 करोड़ लेने वाली इस अभिनेत्री ने आखिर क्यों छोड़ दी एक्टिंग, जानें वो वजह
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2017, 3:12 PM IST
cameron diaz
cameron diaz

इस अभिनेत्री ने 1994 में फिल्म द मास्क से हॉलीवुड में कदम रखा था। उस समय उनकी उम्र 21 साल थी। एक वक्त ऐसा भी था, जब वो हॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में टॉप पर थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कैमरून डियाज की। कैमरून बुधवार को अपना 45 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

कवर गर्ल

कैमरून का जन्म 30 अगस्त 1972 को कैलीफोर्निया में हुआ था। 16 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। जब वो 17 साल की थीं, तब वो एक मैगजीन की कवर गर्ल बन गईं। 1992 में उन्होंने एस एंड एम लेदर फैशन लिग्नियर के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। हालांकि, उनके ये फोटो कभी भी रिलीज नहीं किए गए। इसके अलावा जहां तक उनकी डेब्यू फिल्म द मास्क की बात है, तो इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था, लेकिन एक्टिंग का अनुभव न होने के कारण उन्होनें एक्टिंग की विधिवत ट्रेनिंग ली। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस होने की वजह से वो रातोंरात फेमस हो गईं। इस फिल्म ने वल्र्डवाइड 2240 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद उनके पास निर्माताओं की लाइन लग गई, जिनमें से उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते।

एक्टिंग छोडऩे को फैसला

लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि उन्होंने अचानक एक्टिंग छोडऩे को फैसला लेकर अपने करोड़ों फैंस को निराश कर दिया। कैमरून ने एक्टिंग को उस समय अलविदा कहा, जब वो कॅरियर के पीक पर थीं। उन्होंने फिल्में करना इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि इससे उनकी पर्सनल लाइफ खत्म हो गई थी। वो अपनी फिल्मों में इतना बिजी हो गई थीं कि अपने आप को भूल गई थीं। आखिरी बार वो 2014 में एक फिल्म में नजर आई थीं। वो हॉलीवुड की सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री थीं। बॉलीवुड में जहां अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपए कमाने की होड़ मची है, वहीं हॉलीवुड में कैमरून एक फिल्म के लिए इतना मेहनताना वसूलती थीं। जी हां, आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है कि वो एक फिल्म के लिए 95 से 100 करोड़ रुपए तक पारिश्रमिक लेती थीं।

कैमरून के अफेयर...
1990 से 1994 तक कैमरून वीडियो प्रोड्यूसर कार्लोस डे ला टोरी के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इसके अलावा उनका अफेयर एक्टर विंसेट डी’ओनोफ्रियो, मैट ढिल्लन और जस्टिन टिम्बरलेक के साथ भी रहा। 2010 से 2011 तक उन्होंने बेसबॉल प्लेयर एलेक्स रोड्रिगेज को डेट किया। 2015 में उन्होंने बेंजी मैडेन से शादी की।
बता दें कि कैमरून एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूसर, फैशन मॉडल और राइटर भी हैं। उनके पास करीब 767 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। 2010 में फोब्र्स ने उन्हें 100 रिचेस्ट फीमेल सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल था। एक बार कैमरून का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई थी।

Published on: