हॉलीवुड

‘थप्पड़ कांड’ को अब तक नहीं भुला पाए हैं क्रिस रॉक, ऑस्कर 2023 को होस्ट करने से किया मना

ऑस्कर (Oscar 2022) समारोह में सुपरस्टार एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) का थप्पड़ कांड शायद ही कोई भूला हो। ये उन दिनों खूब चर्चा में रहा था। ऑस्कर 2022 में एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने अवॉर्ड को होस्ट करने वाले क्रिस रॉक (Chris Rock) को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे। हालांकि इस घटना की बाद उन्होंने माफी मांगी थी।

less than 1 minute read
Aug 30, 2022
chris rock will not host oscars 2023 because of hollywood actor will smith slap

अब क्रिस ने अगले साल (Oscar 2023) में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड को होस्ट करने से मना कर दिया है, जिससे हर को ये सोच रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया तो चलिए हम बताते हैं। इसके पीछे की वजह विल स्मिथ का थप्पड़कांड बताया जा रहा है। ये भी दावा किया गया है कि वो सुपर बॉल कमर्शियल में भी शामिल नहीं होंगे।

रविवार को एरिज़ोना के फीनिक्स में एरिज़ोना फाइनेंशियल थिएटर में एक कॉमेडी शो के दौरान, क्रिस ने इस बात का खुलासा किया। ऑस्कर 2023 के लिए मेजबानी के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए, क्रिस रॉक ने कहा, यह तो वही बात हुई कि आप किसी को उसी घटना स्थल पर जाने के लिए कह रहे हो जहां उसकी मृत्यु हुई हो।

आपको बता दें अवॉर्ड के दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। कॉमेडियन ने उनकी तुलना जीआई जेन 2 की थी। ये मजाक विल स्मिथ को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को तप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि इसके बाद एकेडमी ने विल को 10 सालों के लिए बैन कर दिया था।

Published on:
30 Aug 2022 01:24 pm
Also Read
View All