हॉलीवुड

Creative Arts Emmy Awards पर चढ़ा ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का जादू, अश्वेत कलाकारों की धूम

Creative Arts Emmy Awards 2018 की पहली रात टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और अश्वेत कलाकारों के नाम रही
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 12:33 AM IST
Creative Arts Emmy Awards
Creative Arts Emmy Awards

creative arts emmy awards की पहली रात टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और अश्वेत कलाकारों की धूम रही। इस टीवी शो ने घोषित 15 श्रेणियों में से सात अवार्ड जीते, जबकि गेस्ट श्रेणी में अश्वेत कलाकार छा गए। टीवी शो 'वेस्टवर्ल्ड' के कार्यकारी निर्माता जोनाथन नोलन ने लिखित कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरैक्टिव मीडिया के लिए ट्रॉफी ग्रहण करने के दौरान 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के दबदबे का जिक्र किया।

वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, उन्होंने 'गेम ऑप थ्रोन्स' के शोरनर्स डी.बी. वेइस और डेविड बेनीऑफ का शो के हालिया सीजन का समापन करने को लेकर मजाकिया अंदाज में शुक्रिया अदा किया ताकि और लोग एमी जीत सकें।टीवी शो 'दि असाइनेशन ऑफ जियानी वर्साचे' ने हाल में हुए पुरस्कार समारोह में चार अवार्ड जीते, जबकि 'द क्राउन', 'द हैंडमेड्स टेल' और 'द मार्वलस मिसेज माईसेल' ने तीन-तीन अवार्ड अपने नाम किए।

गेस्ट एक्टिंग का सम्मान 'सैटरडे नाइट लाइव' के लिए टिफनी हैडिश, 'दिस इज अस' के लिए रॉन सेफास जोन्स, 'द हैंडमेड्स टेल' के लिए समीरा विले और 'अटलांटा' के लिए कैट विलियम्स को मिला। उत्कृष्ट टेलीविजन फिल्म का पुरस्कार एंथोलॉजी सीरीज 'ब्लैक मिरर' की चौथी श्रंखला के पहले एपिसोड 'यूएसएस कैलिस्टर' को मिला।

कंगना की फिल्म 'पंगा' में हुई इस हसीन अदाकारा की एंट्री, अब कबड्डी खेल में होगी बराबर की टक्कर...जूनियर बच्चन ने 'मनमर्जियां' में अपने किरदार को लेकर कही ये बडी़ बात, जाने क्या है पूरी खबर

पुरस्कार 53 श्रेणियों में दिए गए, जबकि आगे होने वाले समारोह में बाकी 26 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।टीवी सीरीज 'स्टार ट्रेक' को गवर्नर्स अवार्ड मिला।बता दें, समारोह में 'स्टार ट्रेक : डिस्कवरी' के 100 से ज्यादा क्रू सदस्य मौजूद थे।

Published on: