हॉलीवुड

डॉक्टर का सनसनीखेज दावा: माइकल जैक्सन के पिता ने ही उन्हें ऐसे बनाया था नपुंसक

डॉक्टर कोर्नाड मुरे को माइकल जैक्सन की मौत के मामले में अनजाने में हत्या करने का दोषी ठहराया गया था।

2 min read
Jul 12, 2018
michael jackson

संगीत की दुनिया में कुछ लोगों के नाम अमर हैं। इनमें एक नाम माइकल जैक्सन का भी है। अब माइकल जैक्सन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया गया है। यह खुलासा एक डॉक्टर ने किया है जो कि माइकल जैक्सन के विवादों से जुड़े रहे हैं। डॉक्टर का दावा है कि माइकल जैक्सन को उनके पिता ने ही नपुंसक बनाया था। डॉक्टर कोर्नाड मुरे ने आरोप लगाया है कि पिता जोई और परिवार के लोगों ने माइकल जैक्सन की लंबे सुर वाली आवाज को बनाए रखने के लिए उन पर विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल कर उन्हें नपंसुक बना दिया था।

डॉक्टर ने जारी किया वीडियो:
बता दें कि डॉक्टर कोर्नाड मुरे को माइकल जैक्सन की मौत के मामले में अनजाने में हत्या करने का दोषी ठहराया गया था। अब डॉक्टर मुरे ने एक वीडियो जारी कर सनसनी मचा दी है। बता दें कि अनजाने में माइकल जैक्सन कह हत्या करने के मामले में डॉक्टर मुरे दो साल जेल में भी बिता चुके हैं। साल 2009 में जैक्सन की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें दोषी ठहराया गया था।

ये भी पढ़ें

मौत की गुफा, 12 बच्चे और 18 दिन, बनेगी फिल्म, बजट सुनकर उड़ जाएंगे होश

जोई इतिहास के सबसे बुरे पिता:
डॉक्टर मुरे ने कहा है कि जोई इतिहास के सबसे बुरे पिता हैं। बता दें कि माइकल जैक्सन के पिता जोई का पिछले माह ही निधन हुआ है। अब मुरे ने दावा किया है कि जैक्सन ने अपने पिता द्वारा उन पर किए कई अत्याचारों के बारे में बताया था। साथ ही मुरे ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें कहा है कि जैक्सन की लंबे सुर वाली आवाज को बनाए रखने के लिए उन पर विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल कर उन्हें नंपुसक बना दिया गया था।

रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई थी माइकल जैक्सन की मौत:

25 जून 2009 में जैक्सन की मौत से पूरी दुनिया में सनसनी मच गई थी। दरअसल माइकल रहस्यमयी परिस्थितियों में लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था उनकी मौत ने कई संदेह भी पैदा किए थे। साल 2010 में जोई ने जैक्सन की मौत के संबंध में मुरे के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज कराया था लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया था। मुरे ने कहा कि मैं ऐसे दुष्ट इंसान (जोई) के मरने पर एक आंसू भी नहीं बहाऊंगा।

ये भी पढ़ें

प्रियंका से पहले इन हसीनाओं से इश्क लड़ा चुके हैं निक जोनास
Published on:
12 Jul 2018 02:33 pm
Also Read
View All